sundarkand

24 घंटे में बढ़े 97,827 एक्टिव मरीज, लगातार 5वें दिन मिले 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (10:25 IST)
नई दिल्ली। देश में 1 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,68,063 नए मामले सामने आए, 69,959 रिकवर, 277 लोगों की मौत हो गई। 24 घंटे में 97,827 एक्टिव मरीज बढ़ गए। 7 जनवरी को 2022 में कोरोना ने पहली बार 1 लाख का आंकड़ा छूआ था। इसके बाद से रोज ही 1 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले है। 
 
स्वास्थ्‍य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,58,75,790 हो गए। देश में 208 दिनों के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या सर्वाधिक 8,21,446 दर्ज की गई जबकि 277 और मरीजों की मौत होने से कोविड-19 के मृतकों की संख्या 4,84,213 पर पहुंच गई है।
 
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रविवार को 44 हजार नए मामले सामने आए थे। सोमवार को महाराष्ट्र में 33 हजार 740 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 29 हजार 671 लोगों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से ज्यादा है।
 
पिछले 24 घंटों में कोविड का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 97,827 का इजाफा हुआ है। एक्टिव मरीज संक्रमण के कुल मामलों का 2.29 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 96.36 प्रतिशत हो गई है। 
 
ओमीक्रोन के 4,461 मामलों में से 1,711 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं या विदेश लौट गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के इस वैरिएंट के सर्वाधिक 1,247 मामले सामने आए हैं। इसके बाद राजस्थान में 645, दिल्ली में 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले दर्ज किए गए हैं।
 
Koo App
इस बीच ICMR ने सलाह दी है कि कोविड-19 से संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के सम्पर्क में आए लोगों की तब तक जांच करने की जरुरत नहीं जब तक उनकी पहचान आयु या अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के चलते अधिक जोखिम वाले के तौर पर की गई हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नवीनतम

इंसानी गलती से होते हैं 90% रोड एक्सीडेंट, जानिए क्या है ADAS टेक्नोलॉजी और यह कैसे बचाती है आपकी जान?

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

लखनऊ में खौफनाक वारदात, बैंक के बाहर पति ने पत्नी की हत्या की, फिर खुद को भी गोली मारी, घर में बहन का शव मिला

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

अगला लेख