ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : 24 घंटे में मिले 34457 नए मरीज, 375 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 21 अगस्त 2021 (11:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का कहर अभी भी जारी है। कभी कोरोना के आंकड़े राहत भरे होते हैं तो कभी इसका कहर बढ़ता दिखाई देता है। पिछले 24 घंटे में देश में 34457 नए मरीज मिले जबकि 375 लोगों की मौत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3,23,93,286 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 4,33,964 पर पहुंच गई।

एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गई जो 151 दिनों में सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं स्वस्थ होने की दर 97.54 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च से सबसे ज्यादा है।
 
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 2,265 की कमी आई है। संक्रमण की दैनिक दर 2 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 26 दिनों में यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.98 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 57 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम है।
 


मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 57.61 करोड़ खुराक दी गई है।
 
कोविड-19 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 17,21,205 नमूनों की जांच की गई। इनमें से अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,45,76,158 पर पहुंच गई। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गई। मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल का मास्टर प्लान लागू करना अब जरूरी या मजबूरी, आखिरी क्यों 21 साल में तीन ड्राफ्ट, फिर भी कागजों में शहर का भविष्य?

LIVE: रांची में 15वें दिन भी छात्र आंदोलन जारी, छात्रों के साथ सरकार की बैठक

हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- विकास जरूरी, लेकिन जल-जंगल-जमीन की कीमत पर नहीं

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्रों को मंत्र, ‘जिंदगी की परीक्षा में सब आउट ऑफ सिलेबस’, चुनौतियों से मत घबराना

'3 साल से जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, कहा- उत्तराखंड लौटकर करना चाहता हूं काम

अगला लेख