Daily Horoscope
✕

देश में कोविड-19 के 48,786 नए मामले, मृतकों की संख्या 4 लाख के करीब

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (11:03 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 48,786 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,11,634 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 1,005 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,99,459 हो गई। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 33.57 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 5,23,257 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.72 प्रतिशत है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 96.97 प्रतिशत हो गई है। अभी तक कुल 41,20,21,494 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,21,450 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर 2.54 प्रतिशत है। यह पिछले 24 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम ही है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर भी कम होकर 2.64 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 49वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक कुल 2,94,88,918 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

अगला लेख