Daily Horoscope
✕

अमेरिका में कोरोना वायरस से 5 लाख की मौत, 5 दिन का शोक

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (10:19 IST)
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में इस महामारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वायरस महामारी से देश मारे गए 5 लाख लोगों के सम्मान में सभी संघीय इमारतों पर लगे झंडे को अगले 5 दिनों के लिए झुकाने का आदेश दिया है।
 
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, 'राष्ट्रपति बाइडेन के आदेश पर संघीय इमारतों पर लगे सभी झंडे अगले पांच दिनों तक झुके रहेंगे। बाइडेन और उनकी पत्नी के साथ उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति ने कैंडल-लाइटिंग समारोह में शिरकत की और सभी अमेरिकियों से इसमें शामिल होने के लिए कहा।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना बीमारी से मरने वालों की संख्या पांच लाख के पार 5,00,159 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 2,81,81,128 हो गई है।
 
अमेरिका का कैलिफोर्निया, न्यूयार्क और टेक्सास प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। कैलिफोर्निया में कोरोना संक्रमण के कारण 49,444 लोगों की मौत हुई है। न्यूयार्क में कोविड-19 से अब तक 46,924 लोगों की मौत हो चुकी है। टेक्सास में इसके कारण 42,297 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 30,065 लोगों की जान गई है।
 
पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 23,580 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा न्यूजर्सी में 22,874, इलिनॉयस में 22,506, ओहियों 16,874, जार्जिया में 16,835, मिशीगन में 16,343, की मौत हो चुकी है।
 
गौरतलब है कि देश में फाइजर और माॅडर्ना की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

अगला लेख