Hanuman Chalisa
✕

राजस्थान में कोरोनावायरस के 94 नए मामले, कुल 18000 के करीब

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (12:53 IST)
जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 94 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हजार 754 हो गई है, वहीं चार रोगियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 409 पर पहुंच गई।
 
चिकित्सा विभाग की ओर से सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को सर्वाधिक सीकर में 33 संक्रमित मिले जबकि अजमेर में दो, अलवर में 22, दौसा में तीन, गंगानगर में एक, जयपुर में 12, कोटा में 7, नागौर में दो, पाली में दो, सिरोही में 5, टोंक में एक संक्रमित मिला है। तीन अन्य राज्यों के हैं।
 
विभाग के अनुसार अब तक 17 हजार 754 संक्रमित हैं। इनमें 3397 सक्रिय मामले हैं। सुबह साढ़े दस बजे तक चार कोरोना रोगियों की मौत हुई है। अब तक कुल 409 रोगियों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
 
राजस्थान में अब तक अजमेर में 516, अलवर में 525, बांसवाडा में 99, बारां में 65, बाड़मेर में 342, भरतपुर में  1572, भीलवाड़ा में 252, बीकानेर में 327, बूंदी में 14, चित्तौड़गढ़ में 211, चुरू में 310, दौसा में 140, धौलपुर में  663, डूंगरपुर में 436, श्रीगंगानगर में 54, हनुमानगढ़ में 63, जयपुर में 3303, जैसलमेर में 109, जालोर में 291, झालावाड़ में 375, झुंझुनू में 361, जोधपुर में 2738, करौली में 96, कोटा में 663, नागौर में 632, पाली में 1091, प्रतापगढ़ में 16, राजसमंद में 238, सवाई माधोपुर में 97, सीकर में 545, सिरोही में 482, टोंक में 201 और  उदयपुर में 697 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
 
राज्य में अब तक 8 लाख 9 हजार 777 सैंपल लिए गए, जिसमें से 17 हजार 774 पॉजिटिव, 7 लाख 89 हजार  921 नेगेटिव आए, जबकि 2102 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख