Hanuman Chalisa

किर्गिस्तान से इंदौर पहुंचे 4 यात्री निकले कोरोनावायरस संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (12:45 IST)
इंदौर। ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत बीती 21 जून को किर्गिस्तान से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे चार यात्रियों में  कोविड-19 संक्रमण पाया गया है।
 
इंदौर जिला के स्वास्थ्य महकमे के नोडल अधिकारी (कोरोना) डॉ अमित मालाकार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए  बताया कि बीती 21 जून को किर्गिस्तान से यहां कुल 125 यात्री पहुंचे थे। इनमें से 12 यात्री इंदौर निवासी हैं, जिन्हें  यहीं संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था।
 
डॉ. मालाकार के अनुसार बीते दिनों सूचना मिली थी कि इसी उड़ान में सवार होकर यहां पहुंचा मंदसौर निवासी एक  यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद एहतियातन सभी 12 इंदौर निवासी यात्रियों की कोरोना जांच की  गई। जांच रिपोर्ट में दो यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन से हटाकर एक कोविड केयर  अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। 
 
उधर, इसी उड़ान में सवार होकर आए एक झाबुआ निवासी यात्री भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। डॉ. मालाकार के  मुताबिक इस प्रकार इस उड़ान में सवार होकर आए चार यात्रियों में अब तक कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 
 
चारों संक्रमितों में से इंदौर निवासी 2, मंदसौर निवासी एक जबकि एक झाबुआ निवासी बताया जा रहा है। संक्रमित  पाए जाने के बाद चारों का उपचार अपने-अपने गृह जिले में जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि यहां 21 जून को विशेष विमान से इंदौर के 12 तथा अन्य जिलों के 113 यात्री यहां पहुंचे थे।  इंदौर के 12 यात्रियों को को छोड़कर सभी शेष 113 यात्रियों को 21 जून को ही अपने-अपने जिलों के लिए रवाना  कर दिया गया था। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

नवीनतम

जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई, सोनम वांगचुक को अस्पताल भेजे जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे CJP प्रमुख

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, महिला ने फेंकी स्याही

अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए बदला नियम: क्या पहले से रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स को छोड़ना होगा देश? जानें नया नियम

गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने ग्रामीणों को चौंकाया, बिना पूर्व सूचना के आणंद के आंबली गांव पहुंचे, बच्चों से की मुलाकात आणंद

अगला लेख