Narak Chaturdashi
✕

Corona virus : नेपाल में 14 मस्जिदें सील, 33 भारतीय क्वारंटाइन किए गए

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (22:34 IST)
काठमांडू। नेपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सुनसारी जिले में अधिकारियों ने शनिवार को 14 मस्जिदों को सील कर दिया तथा वहां शरण लिए 33 भारतीयों एवं 7 पाकिस्तानियों को क्वारंटीन में भेज दिया। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।
 
पूर्वी नेपाल के इटहरी महा नगरपालिका में इन मस्जिदों को सील किया गया है। निजी समाचार चैनल एवेन्यूज टेलीविजन के अनुसार इन मस्जिदों में शरण लिए हुए 33 भारतीयों और सात पाकिस्तानियों को पृथक वास में भेज दिया गया।
 
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब 12 भारतीय कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या दोगुनी हो गई है।
 
शुक्रवार को एक ही दिन में कोविड-19 के 14 नए मामले आने के बाद इस बीमारी के रोगियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। नेपाल 27 अप्रैल तक लॉकडाउन में रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख