dharma sangrah

होली पर कोरोना का साया, कई राज्यों में कसा शिकंजा, कैसे मनेगा रंगों का त्योहार...

Webdunia
रविवार, 28 मार्च 2021 (17:15 IST)
नई दिल्ली। एक ओर देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है तो दूसरी रंगों का त्योहार होली भी सिर पर है। ऐसे में महाराष्‍ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों होलिका दहन, होली मिलन समारोह और होली खेलने पर शिकंजा कस दिया गया है। जानिए कहां कैसे मनेगा होली का त्योहार... 
मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत शहरों में होली पर सख्‍ती दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में लॉकडाउन में राहत देते हुए प्रशासन ने सांकेतिक रूप से होली और शब ए बारात मनाने की इजाजत दी है। इस दौरान 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। होलिका दहन मुख्य मार्गों, चौराहों और बड़े मैदानों में नहीं होगा। कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी करना होगा। सीएम शिवराज ने घर में ही होली मनाने अपील करते हुए कहा कि इस बार हमारा संकल्प 'मेरी होली-मेरे घर' है। सिर्फ पारिवारिक स्तर पर त्योहार मनाएं।
राजस्थान सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना भीड़ के होलिका दहन करने की अनुमति दी है। हालांकि लोगों को होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। होली मिलन समारोह पर भी रोक।
बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आसन्न होली एवं शब-ए-बरात त्योहारों को लेकर शनिवार को एक आदेश जारी किया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य में कोविड 19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आसन्न होली एवं शब-ए-बरात को लेकर आमजनों से कहा गया है कि त्योहारों के अवसर पर वे भीड़ एकत्रित नहीं करें। होलिका दहन के अवसर पर न्यूनतम संख्या में लोग एकत्रित हों तथा उक्त अवसर पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया था कि आगामी त्योहारों जैसे होली और नवरात्रि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं होगा। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों, धार्मिक स्थानों में कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। होली के दिन मेट्रो सेवाएं 2:30 बजे से शुरू होगी। 
महाराष्ट्र में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक समारोहों के आयोजन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया। मुंबई में 28 और 29 मार्च को निजी और सार्वजनिक स्थानों पर होली समारोह पर रोक। पुणे में भी सार्वजनिक और निजी स्थानों पर नहीं होगे होली से जुड़े समारोह।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

दतिया में हार के बाद भाजपा की जिला कार्यकारिणी भंग होना क्या नरोत्तम मिश्रा की दतिया राजनीति के अंत का संकेत?

यूसुफ पठान समेत 3 मुस्लिम सांसदों ने क्यों बनाई NDA से दूरी! क्या 'खेला' हो गया?

नितिन गडकरी पर AI-डीपफेक पोस्ट को लेकर हाई कोर्ट सख्त, X, Meta और Google को दिए यह निर्देश

दतिया भाजपा पर एक्शन के बाद नरोत्तम मिश्रा से आशुतोष तिवारी की मुलाकात, बोले नरोत्तम, सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा भ्रम

गुजरात पुलिस भर्ती परीक्षा 23 अगस्त को, OJAS पोर्टल पर मिलेंगे कॉल लेटर

अगला लेख