Hanuman Chalisa

अमेरिका में Corona का कहर, बाइडेन को इस साल के अंत तक हालात सामान्य होने की उम्मीद

Webdunia
शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (16:48 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने उम्मीद जताई है कि करोड़ों अमेरिकियों के टीकाकरण से साल के अंत तक देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी से हालात समान्य हो जाएंगे। बाइडन ने अपने प्रशासन द्वारा कोरोनावायरस के टीके के वृहद स्तर पर उत्पादन एवं आपूर्ति के साथ सुचारु वितरण की कोशिशों को रेखांकित करने के लिए मिशिगन के कालामाजू स्थित फाइजर के टीका उत्पादन केंद्र का दौरा किया।

बाइडन ने मिशिगन संयंत्र परिसर में सवालों का जवाब देते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि हम साल के अंत तक सामान्य हालात तक पहुंच जाएंगे और ईश्वर की इच्छा रही तो इस साल क्रिसमस का त्योहार पिछले साल से अलग होगा। इसके साथ ही उन्होंने कोई वादा करने से इनकार कर दिया।

बाइडन ने कहा, मैं आपसे कोई वादा नहीं कर सकता हूं। वायरस के अन्य प्रकार भी आए हैं। हमें नहीं पता कि उत्पादन स्तर पर क्या होगा। चीजें बदल सकती हैं, लेकिन हम वह सब कर रहे हैं, जिसका संकेत विज्ञान ने किया है और जिन्हें किया जाना चाहिए और लोग भी वह सब हासिल करने के लिए कदम उठा रहे हैं, जो किया जा सकता है।

बाइडन ने कहा कि टीका लगाया जाना और उपलब्ध होना एक ही बात नहीं है। यह हर किसी की बाह में लगा देने जैसा नहीं है। यह एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया होगी। उन्होंने कहा, हमने जितना ऑर्डर किया था, उसका अधिकतर हिस्सा वितरित किया गया है। करीब 60 करोड़ खुराक जुलाई के अंत तक मिलने की उम्मीद है, संभावित तिथि 29 जुलाई है।

इसमें परिवर्तन हो सकता है। उदाहरण के लिए देखिए अभी मौसम का क्या हाल है, इससे अभी वितरण की प्रक्रिया धीमी हो गई है।व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा था कि अमेरिका में इस हफ्ते खराब मौसम की वजह से टीके की 60 लाख खुराक वितरित करने में देरी हुई है।

बाइडन ने कहा, इस संकट के समाप्त होने की तारीख नहीं बता सकता, लेकिन यह कह सकता हूं कि हम यथासंभव वह सब कर रहे हैं, जिससे देर-सबेर यह संकट समाप्त हो जाए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Alert : पहाड़ों से मैदान तक बारिश का कहर, राजौरी में 200 गाड़ियां बहीं, इन राज्यों में रेड अलर्ट

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

CM योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

सूरत : केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी आज मांडवी के दौरे पर

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

अगला लेख