Biodata Maker

शोध में खुलासा, कोरोना काल में बढ़ा अवसाद, घबराहट की शिकायतें भी बढ़ी

Webdunia
गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (11:36 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में कोविड-19 महामारी के बीच मनोचिकित्सकों के पास आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों की सूची लंबी होती जा रही है तथा लोगों में अवसाद और घबराहट की शिकायतें बढ़ रही हैं। एक शोध में यह पता चला है।
 
बोस्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मेडिकल जर्नल जेएएमए नेटवर्क ओपन में बुधवार को कहा कि हालिया शोध में ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस सर्वेक्षण के दायरे में आए अमेरिकी व्यस्कों में से आधे में अवसाद के कोई न कोई लक्षण देखने को मिले हैं। उनमें निराशा, विफल होने जैसी मनोदशा और काम करने में बेहद कम खुशी मिलना शामिल है। मौजूदा दर दो साल पहले हुए इसी तरह के सर्वेक्षण की दर की तुलना में दोगुनी है।
 
अध्ययन में सामने आया है कि कुछ लोग महामारी में अपनों को खोने से परेशान हैं तो कुछ लोग आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। वहीं कुछ सामाजिक दूरी की वजह से अलग-थलग पड़ने से भी मानसिक परेशानियां के शिकार हुए हैं।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि इसके अलावा देश में पिछले कुछ महीनों से नस्ली और राजनीतिक तनाव की वजह से भी लोगों में बैचैनी बढ़ी है। हालांकि यह अध्ययन हालिया गतिरोध से पहले ही हो चुका था।
 
इस शोध में अप्रैल में अमेरिका के 1,440 व्यस्कों को शामिल किया गया था। उनसे अप्रैल में अवसाद के लक्षणों के बारे में सवाल पूछे गए थे।
 
शोध में युवाओं, कम आयवर्ग के लोगों और महामारी से संबंधित परेशानियों का सामना कर रहे लोगों में अवसाद और बेचैनी की शिकायतें ज्यादा देखी गईं।
 
शिकागो में सिटीस्केप काउंसिंग में कार्यकारी निदेशक चेल्सी हडसन ने कहा, 'हमारे पास युवा पेशेवरों के कई मामले आ रहे हैं जो अकेले रहते हैं। उनके लिए यह बहुत ही मुश्किल है, अलग थलग रहना, लोगों से कोई संपर्क न होना...इस सब से अवसाद बढ़ता है।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

नारी तू नारायणी : गांव की बेटी दुर्गेश ने दो साल में दूध व्यवसाय से अर्जित किए 34 लाख

गुजरात के अंबाजी मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान दर्शन के समय में बदलाव

योगी जी के नेतृत्व में 2027 में हैट्रिक लगाएगी भाजपा

Varanasi Iftar Controversy : काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, हडि्डयां नदी में फेंकीं, किसने क्या कहा

संस्कृत पढ़ने वाले बच्चों के लिए लॉजिंग-फूडिंग की नई स्कीम से समृद्ध होगा प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख