Hanuman Chalisa

वैक्सीन के मुकाबले वायरस से ब्लड क्लॉट होने का ज्यादा खतरा

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (18:19 IST)
एस्ट्राजेनेका या फाइजर की वैक्सीन के पहले डोज की तुलना में कोरोना वायरस के संक्रमण से ब्लड क्लॉट होने का ज्यादा खतरा है। ये खुलासा ब्रिटेन में किए गए रिसर्च से हुआ है।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक एस्ट्राजेनेका का पहला डोज लगवाने वाले 1 करोड़ लोगों में से 66 ब्लड क्लॉटिंग से प्रभावित होंगे। रिसर्च में एस्ट्राजेनेका या फाइजर की वैक्सीन का पहला डोज लगवाने वाले दो करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोगों के नतीजों को इस्तेमाल किया गया।

रिसर्च से हालांकि दोनों वैक्सीन में से कोई एक डोज लगवाने के बाद ब्लड क्लॉट होने का ज्यादा खतरे का खुलासा हुआ, लेकिन ये जोखिम उन लोगों में और बढ़ गया जो कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए। आंकड़ों की तुलना 12,614 घटनाओं से की गई जिसको एक करोड़ से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव लोगों में दर्ज किया गया था।
शोधकर्ता ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी टीम से पूरी तरह स्वतंत्र हैं जिन्होंने एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविड-19 की वैक्सीन विकसित करने के लिए काम किया था।

ब्लड क्लॉट की आशंका को देखते हुए कई देशों में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन के इस्तेमाल को रोकने का मामला सामने आ चुका है। मगर नतीजे एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का इस्तेमाल जारी रखने के निर्णय को मजबूती देते हुए लगते हैं। शोधकर्ताओं ने माना कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का पहला डोज इस्तेमाल करने वालों की तुलना में करीब 9 गुना ज्यादा प्लेटलेट्स लेवल कम हो सकता है।

रिसर्च में स्ट्रोक की समीक्षा से पता चला कि फाइजर की वैक्सीन का पहले डोज के बाद की तुलना में वायरस का स्ट्रोक के लिए ज्यादा योगदान है। हालांकि रिसर्च से ये स्थापित नहीं हुआ कि क्या ब्लड क्लॉट्स के चिह्नित मामले निश्चित रूप से वैक्सीन के कारण थे, लेकिन नियामकों ने संभावित संबंध की पहचान की है। जुलाई में प्रकाशित डेटा से पता चला था कि एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के बाद मुसीबत का जोखिम नहीं बढ़ता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

TMC में बड़ा सियासी भूचाल: बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक सस्पेंड

फिर से भारतीय छात्रों की पसंद क्यों बनी सिविल इंजीनियरिंग?

Top News : लखनऊ अग्निकांड पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 22 राज्यों में बारिश, ममता को बड़ा झटका

अगला लेख