dharma sangrah

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 14691, 2955 मरीजों का चल रहा है इलाज

Webdunia
रविवार, 21 जून 2020 (12:48 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को चार और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गई है। इसके साथ ही 154 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 14691 हो गई जिनमें से 2955 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर में 2, अजमेर, भरतपुर में एक-एक और मरीज की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 341 हो गई है। अकेले जयपुर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 147 हो गई है जबकि जोधपुर में 30, भरतपुर में 29, कोटा में 19, अजमेर में 14 और नागौर में 10 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 22 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
 
रविवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 154 नए मामले सामने आए। इनमें धौलपुर में 59, जयपुर में 31, झुंझुनूं में 22, अलवर में 12, सीकर में नौ, भीलवाडा और डूंगरपुर में पांच-पांच, राजसमंद में तीन, झालावड़, नागौर और उदयपुर में दो-दो तथा चूरू में एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी। एक अन्य राज्य के व्यक्ति की भी यहां मौत हुई है।
 
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख