sundarkand

देश में संक्रमण के 34 लाख से ज्यादा मामले, 76.47% स्वस्‍थ

Webdunia
शनिवार, 29 अगस्त 2020 (10:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 76,472 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में शनिवार को संक्रमण के मामले 34 लाख के पार चले गए वहीं संक्रमण से 26,48,998 लोग ठीक हो गए हैं जिससे संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर शनिवार को 76.47 % हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकडों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 34,63,972 हो गए हैं वहीं 1,021 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 62,550 हो गई है। देश में संक्रमण से मृत्य दर घटकर 1.81% रह गई है।

आंकडों के मुताबिक देश में फिलहाल 7,52,424 लोगों का संक्रमण का उपचार चल रहा है, जो कुल मामलों का 21.72 % है।

गौरतलब है कि देश में संक्रमण के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार हो गए थे वहीं 23 अगस्त को मामले 30 लाख के पार हो गए।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,021 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 331 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कनार्टक के 136, तमिलनाडु के 102, आंध्र प्रदेश के 81, उत्तर प्रदेश के 77, पश्चिम बंगाल के 56, पंजाब के 51, बिहार और दिल्ली में 20-20, मध्य प्रदेश के 17, हरियाणा के 15, गुजरात के 14, राजस्थान के 12 और उत्तराखंड के 11 लोग थे।
 
पुडुचेरी और तेलंगाना में नौ-नौ, असम, झारखंड और ओडिशा में आठ-आठ, जम्मू-कश्मीर और केरल में सात-सात, छत्तीसगढ़ में छह, त्रिपुरा में पांच, गोवा में चार, चंडीगढ़, मणिपुर और मेघालय में दो-दो लोगों की मौत हुई। लद्दाख में एक व्यक्ति की मौत संक्रमण से हुई।
 
कुल 62,550 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 23,775, तमिलनाडु में 7,050, कर्नाटक में 5,368, दिल्ली में 4,389, आंध्र प्रदेश में 3,714, उत्तर प्रदेश में 3,294, पश्चिम बंगाल में 3,073, गुजरात में 2,976 और मध्य प्रदेश में 1,323 लोगों की मौत हुई।
 
अब तक पंजाब में 1,307, राजस्थान में 1,017, तेलंगाना में 808, जम्मू-कश्मीर में 678, हरियाणा में 661, बिहार में 558, ओडिशा में 456, झारखंड में 381, असम में 286, केरल में 274 , छत्तीसगढ़ में 251 और उत्तराखंड में 239 लोगों की मौत संक्रमण से हुई।
 
पुडुचेरी में 199, गोवा में 175, त्रिपुरा में 94, चंडीगढ़ में 45, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 42, हिमाचल प्रदेश में 33, लद्दाख में 28, मणिपुर में 27, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की मौत संक्रमण से हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

Independence Day 2026: आजादी के लिए लड़े ये 10 महान क्रांतिकारी, इनके बलिदान से मिली स्वतंत्रता

कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का CEO? 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: जानिए इस बार की खास तैयारियां और पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण

मध्यप्रदेश में बाढ़ से घिरे 527 लोगों को रेस्क्यू, कंट्रोल रूम पहुंचकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिया हालात का जायजा

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में राहुल गांधी और अमित शाह, क्‍या मुलाकात हुई, कुछ बात हुई?

अगला लेख