Dharma Sangrah

देश में कोरोनावायरस के करीब 8.5 लाख मरीज, 28,637 नए मामले

Webdunia
रविवार, 12 जुलाई 2020 (11:23 IST)
नई दिल्ली। देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5,34,620 हो गई है जबकि देश में 2,92,258 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। अब तक करीब 62.93 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोविड-19 के मामले 26,000 से ज्यादा सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में जिन 551 लोगों की मौत हुई हैं, उनमें 223 महाराष्ट्र से, 70 कर्नाटक से, 69 तमिलनाडु से, 34 दिल्ली से, 26 पश्चिम बंगाल से, 24 उत्तर प्रदेश से, 17 आंध्र प्रदेश से, 12 बिहार से, 10-10 गुजरात और जम्मू-कश्मीर से, 9 तेलंगाना से, 8-आठ असम और पंजाब से तथा सात हरियाणा से हैं।
 
मध्य प्रदेश और राजस्थान में छह-छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ओडिशा में पांच, गोवा में तीन, केरल में दो और पुडुचेरी तथा त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

Israel Iran War : ईरान ने पलटा पासा! अमेरिका के सामने रखीं 5 शर्तें, क्या थम जाएगा महाविनाशकारी युद्ध?

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

One vengeance for all : क्या ईरान ने AI वीडियो से बताए मंसूबे, कहा- एक बदला सबसे, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

गुजरात के 38 लाख बच्चों को अब मिड-डे मील में मिलेगी 'मिलेट सुखड़ी', कुपोषण के खिलाफ सरकार का बड़ा फैसला

अगला लेख