biodatamaker

China Coronavirus : चीन में कोरोना ने फिर बढ़ाई दहशत, 1 दिन में रिकॉर्ड 30 हजार से ज्‍यादा नए मामले

Webdunia
गुरुवार, 24 नवंबर 2022 (17:03 IST)
चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से दहशत बढ़ा दी है। आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं।बुधवार को देश में 31454 नए मामले दर्ज किए गए, जिसमें 27517 मामले बिना किसी लक्षण के थे।

खबरों के अनुार, चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिर से कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं। बुधवार को 31454 मामले दर्ज किए जिसमें 27517 मामले बिना किसी लक्षण के थे। बीजिंग की सख्त शून्य-कोविड पॉलिसी के तहत, छोटे-छोटे मामलों के सामने आने के बाद पूरे शहरों को बंद किया जा सकता है।

एक के बाद एक पाबंदियों और सख्त गाइडलाइंस ने लोगों को थका दिया है।कोरोना संक्रमण के कारण चीन में लंबे समय तक दुकानें एवं कार्यालय बंद रहे और लाखों लोगों को कई सप्ताह तक घरों में बंद रहना पड़ा। इन प्रतिबंधों से परेशान लोगों ने कुछ इलाकों में प्रदर्शन किए हैं।

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविडि के सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। आज से राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर एंट्री के लिए 48 घंटे पहले की नेगेटिव पीसीआर कोविड टेस्ट रिपोर्ट दिखानी अनिवार्य कर दिया गया है।

कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद करा दिया गया है।चीन के चाओयांग जिले के अधिकारियों ने वहां की कंपनियों को अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा करने के आदेश दिए हैं।
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल त्रासदी की एक तस्‍वीर यह भी, पहले शवों की ज्‍वेलरी नोची, अब 92 लाख का लॉकर लूटा, लालचियों से निपट रही पुलिस

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

लोगों को बोल्ड महिलाएं पसंद नहीं, हां, मैंने शराब पी थी, कोई रिग्रेट नहीं, नोएडा में गार्ड्स को गालियां देने वाली महिला का बयान

ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने और मिशन 2028 की बनेगी रणनीति

नेपाल की ग्लेशियर बाढ़ ने बजाई कश्मीर के लिए खतरे की घंटी, बढ़ती ग्लेशियल झीलें बन सकती हैं तबाही की वजह

अगला लेख