Hanuman Chalisa

Corona की दूसरी लहर को लेकर आई डराने वाली रिपोर्ट, जानिए कब मिलेगी राहत

Webdunia
गुरुवार, 25 मार्च 2021 (21:07 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की रफ्तार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्यों ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इस बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इकोनॉमिक रिसर्च डिपार्टमेंट की डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। 
 
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत फरवरी से कोविड-19 के नए मामलों में तेजी देख रहा है और दूसरी लहर की तरफ स्पष्ट रूप से इंगित करता है। अगर 15 फरवरी से गणना की जाए तो कोरोना की दूसरी लहर 100 दिनों तक चल सकती है। इन 100 दिनों की शुरुआत 15 फरवरी से माना जा रहा है, वहीं जिस तरह से 23 मार्च तक का ट्रेंड रहा है। अनुमान है कि इस लहर में कुल 25 लाख नए मामले सामने आ सकते हैं।
ALSO READ: इस देश ने AstraZeneca के टीके पर पाबंदी को 3 महीने और बढ़ाया
एसबीआई ने इस बारे में 28 पेज की एक रिपोर्ट दी है। बैंक की चीफ इकोनॉमिस्ट एडवाइजर सौम्य कांति घोष की लिखी इस रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय स्तर पर पाबंदियां या लॉकडाउन लगाना बेअसर रहा है। यह भी कहा गया है कि बड़े पैमाने में लगाया जा रहा टीकाकरण एक उम्मीद है कि हम कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई जीतेंगे। जिस तरह का ट्रेंड अभी देखने को मिल रहा है, ऐसा लगता है कि अप्रैल महीने के दूसरे हाफ में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का पीक देखने को मिलेगा।
ALSO READ: कोरोनाकाल में यह कैसा फाग उत्सव! जवाब देने से बचे SDM
रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीनेशन के कारण भारत संक्रमण रोकने की बेहतर स्थिति में है। कोरोनावायरस संक्रमण से बचने का सबसे कारगार तरीका है तेजी से वैक्सीनेशन करना। दुनिया भर के देशों में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर पहले के मुकाबले ज्यादा तीव्र रही है। हालांकि अब वैक्सीन होने से हालात अलग रहेंगे। ऐसे में भारत मौजूद हालात में पहले से बेहतर ढंग से निपट सकता है। अब तक देश में करीब 5.3 करोड़ लोगों को कोरोनावायरस से बचाव का टीका लग चुका है।

लॉकडाउन रहा नाकाम : रिपोर्ट में कहा गया है कि इसलिए टीकाकरण की गति बढ़ाने से ही महामारी के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है। पिछले साल इस दिन जब पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया था, तब संक्रमण के कुल मामले 500 से अधिक नहीं थे और लॉकडाउन की अवधि विस्तारित होने के साथ-साथ मामले बढ़ते चले गए। उन्होंने महाराष्ट्र और पंजाब सहित कई राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि लॉकडाउन कारगर नहीं रहे हैं। गौरतलब है कि बुधवार को देश में संक्रमण के करीब 53,500 नये मामले सामने आए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख