Hanuman Chalisa

धीरे-धीरे कम होने लगा ‘कोरोना वायरस’ का अटैक

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (17:49 IST)
जैसे जैसे वक्‍त गुजर रहा है, कोरोना वायरस के मामलों में भी कमी आती जा रही है। ऐसा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है।

इस महामारी से ठीक होने वाले ज्यादातर लोग, लगभग 81.15 प्रतिशत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 4,337 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,309 और छत्तीसगढ़ में 970 लोग ठीक हुए हैं।

भारत में पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 के 87 नये मामले दर्ज किए जो कि अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस और इटली जैसे देशों की तुलना में विश्व में सबसे कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि इस अवधि में प्रति दस लाख आबादी पर मौत का केवल एक नया मामला सामने आया।

‘इस महामारी से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत होने के साथ कोविड-19 से भारत में होने वाली मौतें प्रति दस लाख आबादी पर दुनिया में सबसे कम में से एक हैं।’ मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है और यह आंकड़ा 2.13 लाख है जो देश में संक्रमण के कुल मामलों का केवल 2.03 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी के 15,590 नये मामले सामने आये जबकि इसी अवधि के दौरान 15,975 लोग स्वस्थ हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर नये मामलों की संख्या केवल 87 थी। यह संख्या रूस, जर्मनी, ब्राजील, फ्रांस, इटली, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में कम है।’ देश में स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 10,162,738 है। मंत्रालय ने कहा, ‘कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों और उपचाराधीन मरीजों की संख्या के बीच अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है और यह 99 लाख को पार कर गया है।’

उन्होंने कहा कि इस महामारी से ठीक होने वाले ज्यादातर लोग, लगभग 81.15 प्रतिशत दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 4,337 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,309 और छत्तीसगढ़ में 970 लोग ठीक हुए हैं। संक्रमण के कम से कम 77.56 प्रतिशत नये मामले सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से है। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,490 नये मामले सामने आये। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,579 जबकि पश्चिम बंगाल में 680 नये मामले सामने आये। पिछले 24 घंटे में 191 और लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में संपन्न हुई पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता; दीपेंद्र और तनिष्क रहे विजेता

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

क्यों चर्चा में हैं यूपी के IPS अजयपाल शर्मा? पश्चिम बंगाल में वीडियो वायरल होने पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, कई टुकड़ों में मिला शव, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

मध्यप्रदेश में UCC लागू करने के लिए आगे बढ़ी मोहन सरकार, उच्चस्तरीय समिति का किया गठन, जानें क्या करेगी कमेटी?

अगला लेख