Hanuman Chalisa

Corona returns: क्‍यों घातक है दूसरे टर्म का कोरोना वायरस संक्रमण?

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (17:17 IST)
जो एक बार कोरोना का शि‍कार होकर ठीक हो गया, कोरोना उसे दूसरी बार अपनी चपेट में ले रहा है। डराने वाली बात यह है कि दूसरे अटैक में यह ज्‍यादा घातक साबि‍त हो रहा है। जानते हैं आखि‍र ऐसा क्‍यों हो रहा है।

पहले यह कहा-सुना गया था कि एक बार कोरोना संक्रमण होने के बाद जब मरीज ठीक हो जाता है तो मरीज का शरीर इम्‍यून हो जाता है, उसे दोबारा कोराना का संक्रमण नहीं होगा, क्‍योंकि उसे अब लडने की क्षमता हासिल हो चुकी है। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो चौंकाने वाली और डराने वाली है।

अब कई शहरों से खबर आ रही है कि एक बार कोरोना का इलाज होने और पूरी तरह ठीक होने के बाद लोग अपने घर वापस चले गए, लेकिन कुछ ही हफ्ते बाद उनकी स्थिति फि‍र से बिगड़ गई और उन्हें फिर से कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।

कोरोना से दोबारा संक्रमण होने के बाद मरीजों में सांस लेने में दिक्कत, ब्लड क्लॉटिंग, सीने में दर्द, जकड़न, फेफड़ों में इंफेक्शन और कुछ मामलों में स्ट्रोक जैसी समस्याएं आ रही हैं।

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना का इलाज कराकर ठीक हुए मरीजों में कुछ केस ऐसे भी हैं, जिन्हें बाद में लंग्स में इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और इनका कोरोना टेस्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव आया।

हालांकि एक बार कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद शरीर में इस बीमारी से लड़ने के लिए ऐंटिबॉडीज तो बनती हैं। लेकिन इन ऐंटिबॉडीज की संख्या धीरे-धीरे घटने लगती हैं। शुरुआती 28 दिन के अंदर ही ये ऐंटिबॉडीज करीब 70 से 80 प्रतिशत तक घट जाती हैं।

इस स्थिति इन लोगों का शरीर कोरोना संक्रमण झेलने के बाद कमजोर तो होना ही है, उस पर ऐंटिबॉडीज भी कम हो जाती हैं। इस स्थिति में यदि ये लोग किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ जाते हैं तो इनके शरीर में फिर से संक्रमण फैल जाता है। दिक्कत की बात यह है कि यह संक्रमण इनके लिए पहले की तुलना में अधिक घातक हो सकता है।

जो लोग एक बार कोरोना को हराने के बाद दोबारा इस संक्रमण से ग्रसित हो रहे हैं, उनके लिए यह बीमारी पहले की तुलना में कहीं अधिक घातक होती है। यह सही है कि उनकी बॉडी के लिए इस वायरस की ऐंटिबॉडीज बनाना आसान होता है। क्योंकि उनका शरीर पहले भी इस वायरस से लड़ चुका है।

लेकिन यह खतरनाक इसलिए हो जाता है क्योंकि अपने पहले टर्म के दौरान ही कोरोना इनके शरीर को बहुत कमजोर कर चुका होता है। ऐसे में यदि ये दोबारा कुछ ही हफ्तों बाद फिर से इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं तो इनका शरीर संक्रमण की घातकता सहने में उतना मजबूत नहीं रह जाता है, जितना अपने पहले टर्म में था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

7-14 मार्च 2026 : इजराइल का लेबनान पर हमला

मिडिल ईस्ट की आग में क्या पाकिस्तान भी झोंकेगा अपनी सेना? इशाक डार की चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें

नए नियम में MP के 4 शहरों में बाहर हो जाएंगे सैकड़ों अस्‍पताल, कहां इलाज कराएंगे आयुष्‍मान योजना के लाखों मरीज?

Weather Update : मौसम में बड़ा बदलाव, कहीं बारिश, कहीं तूफान, कई राज्‍यों में अलर्ट

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2-3 हफ्तों में ईरान से सेना वापसी, इजराइल ने कुद्स कमांडर को मार गिराया

अगला लेख