ganesh chaturthi

त्योहारों के बीच corona को लेकर एक्सपर्ट्‍स की चेतावनी, BA 2.75 वैरिएंट नवंबर में मचा सकता है तबाही

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (20:20 IST)
पुणे। COVID-19 : कोविड-19 संक्रमण के ऑमिक्रॉन वैरिएंट से जुड़े बीजे. और बीए 2.75 दो उप प्रकार के कॉम्बिनेशन से बने एक्सबीबी वैरिएंट से रोगियों के संक्रमित होने के कई मामले सामने आए हैं। एक्सपर्ट्‍स ने चेतावनी दी है कि नवंबर में इस वैरिएंट के मामले तेजी से बढ़ेंगे। वैरिएंट को देखते हुए हाल में मास्क के लिए फिर एडवायजरी जारी की थी।
 
एक्सबीबी वैरिएंट ओमिक्रॉन फैमिली से संबंधित है, जिसे वैज्ञानिक रूप से बीए 2.10 के रूप में जाना जाता है और यह बीजे .1 और बीए .2.75 के कॉम्बिनेशन से बना है। अमेरिका में पहली बार अगस्त में इसका पता चला था। विशेषज्ञों ने चेताया कि देश में त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद एक्सबीबी संस्करण नवंबर के मध्य में अपने चरम पर पहुंच जाएगा।
 
सिंगापुर में कोरोना के नए मामलों में तेज उछाल के लिए नया ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट एक्सबीबी जिम्मेदार माना जाता है। यह अब भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। देश में कम से कम 10-15 प्रतिशत नमूनों का अनुक्रम अपनी मौजूदगी दिखा रहा है। 
 
इन राज्यों में आए मामले : महाराष्ट्र ,बंगाल ,ओडिशा और तमिलनाडु में इस तरह मामले 70 मामले आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अक्टूबर 10 और 16 के बीच कोविड -19 मामलों में 17.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश में लगभग 88 प्रतिशत नए संक्रमण बीए .2.75 के कारण हुए जबकि एक्सएक्सबी के कारण 7 प्रतिशत संक्रमण पाए हुए।
 
राष्ट्रीय संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सलाहकार डॉ. नरेश पुरोहित ने बताया कि इस बात की आशंका है कि त्योहारी सीजन के दौरान इससे कोविड के नए मामले बढ़ सकते हैं। महाराष्ट्र में कोविड के मामलों में हालिया वृद्धि और पुणे में ओमाइक्रोन बीक्यू.1 सबवैरिएंट का पहला मामला सामने आने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि बीक्यू.1 संस्करण ओमाइक्रोन बीए.5 संस्करण का वंशज है। जो फिलहाज में अमेरिका में प्रमुख रुप से पाया जाता है।
 
उन्होंने कहा कि ये सभी नेक्स्ट जनरेशन स्ट्रेन हैं या एसएआरएस- सीओवी -2 के ओमिक्रॉन वैरिएंट की संतान हैं। इस साल जनवरी में ओमिक्रॉन के उभरने के बाद से देश ने वायरस का पूरी तरह से नया रूप नहीं देखा है। 
 
उन्होंने इन सब-वैरिएंट्स, जिन्हें सबलाइनेज भी कहा जाता है, के प्रति आगाह किया, उनमें भी उछाल पैदा करने की क्षमता होती है, इसलिए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
 
महामारी नियंत्रण विशेषज्ञ ने बताया कि देश में अधिकांश नए संक्रमण ओमिक्रॉन के बीए .2 के बीए .2.75 प्रकार के कारण हुए है। उन्होंने कहा ‘द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल ’ में प्रकाशित एक हालिया रिचर्स के अनुसार ओमिक्रॉन का बीए.2.75 संस्करण बड़े पैमाने पर रक्त में एंटीबॉडी को निष्क्रिय करने से बचता है और कई कोविड -19 एंटीबॉडी उपचारों के लिए प्रतिरोधी है। 
 
उन्होंने कहा कि नया कोविड संस्करण एक्सबीबी कुछ राज्यों में मामलों में वृद्धि कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्सव समाप्त होने के बाद एक्सबीबी संस्करण नवंबर के मध्य में अपने चरम पर पहुंच जाएगा। वार्ता Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख