Biodata Maker

दुनियाभर में कोरोना से करीब 4 करोड़ संक्रमित, 11 लाख से ज्यादा की मौत

Webdunia
शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (12:25 IST)
वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 11.03 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है 3.92 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 3.92 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और 11.03 लाख लोगों की मौत हुई है।  वर्ल्डोमीटर के हिसाब से संक्रमितों का आंकड़ा 3,95,96,451 है।
 
इस वैश्विक महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2.18 लाख लोगों की मौत हो चुकी है और 80.48 लाख लोग संक्रमित हुए हैं।
 
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 62,212 नए मामले दर्ज किए गए जबकि संक्रमितों की कुल संख्या अब 74.36 लाख हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 7.95 लाख सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 65.24 लाख लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं।
 
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 52 लाख से अधिक हो गई है जबकि करीब 1.53 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.61 लाख से अधिक हो गई है और 23,580 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,723 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.45 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,616 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.36 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,775 लोगों ने जान गंवाई है।
 
फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 8.76 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 33,325 लोगों की मृत्यु हुई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,577 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

फसल बीमा से लेकर दुर्घटना कल्याण तक, कल मिलेगा 'तोहफा'!, CM योगी लाभार्थियों को सौंपेंगे राशि

UP को 2 दिन में 2 बड़ी सौगात देंगे PM मोदी, CM योगी की उपस्थिति में होगा आयोजन

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

डोनाल्ड ट्रंप को US Supreme Court का बड़ा झटका, टैरिफ को बताया गैरकानूनी, भारत पर क्या पड़ेगा सीधा असर?

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

अगला लेख