Hanuman Chalisa

‘चमत्कारी’ रसायन से कोरोना के इलाज का दावा, अमेरिका ने लगाई रोक

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (11:23 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के न्याय विभाग ने कोरोना वायरस के उपचार के लिए फ्लोरिडा के एक गिरजाघर समूह द्वारा ‘चमत्कारिक’ घोषित एक रासायनिक एजेंट (रासायनिक पदार्थ) की बिक्री पर रोक लगा दी है।
 
न्याय विभाग ने ‘मिरेकल मिनरल सॉल्यूशन’ के प्रचार के लिए ‘जेनेसिस 2चर्च ऑफ हेल्थ एंड हीलिंग’ और उसके कई प्रमुख सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को शिकायत दर्ज की।
 
गिरजाघर ने दावा किया था कि रासायनिक पदार्थ ‘एमएमएस’ कोविड-19 सहित कोरोना वायरस को पूरी तरह से ठीक कर सकता है, उसके प्रभाव को कम कर सकता है, उसका उपचार कर सकता है इसके अलावा अल्जाइमर,आटिज्म,मस्तिष्क कैंसर, एचआईवी/एड्स आदि बीमारियों में भी लाभप्रद है।
 
न्याय विभाग ने कहा, ’एमएमएस एक रासायनिक उत्पाद है जो किसी उत्प्रेरक के साथ मिलाए जाने पर शक्तिशाली विरंजक (ब्लीच) उत्पाद बना देता है।‘
 
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने वर्षों पहले आगाह किया था कि इस उत्पाद से उबकाई आना, उल्टी होना, अतिसार तथा शरीर में पानी की गंभीर कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
 
प्रशासन ने जेनेसिस को 8 अप्रैल को आखिरी चेतावनी दी थी लेकिन इस समूह ने अपनी बेवसाइटों के जरिए एमएमएस की बिक्री पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
 
जेनेसिस ने एक बयान जारी करके कहा, ‘वे चर्च के संस्कार पर हमला कर रहे हैं। चर्च के नजरिए से यह हमारे लिए पवित्र है, धार्मिक है।
 
एफडीए आयुक्त स्टीफन हान ने एक बयान में कहा, ‘जेनेसिस 2चर्च ऑफ हीलिंग बेहद खतरनाक और गैरस्वीकृत क्लोरीन डाइऑक्साइड उत्पादों की बिक्री करके लोगों को लगातार खतरे में डाल रहा है।‘ (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

IAS-PCS की मुफ्त कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह, योगी सरकार की योजना से साकार होगा सिविल सेवा का सपना

Dharmendra Pradhan : CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

India Nepal Border : नेपाल के PM बालेन शाह को भारत का जवाब, RSP के अध्यक्ष रवि लामिछाने की यात्रा पर MEA ने क्या कहा

मां आरोग्य मित्र एवं आशा केंद्र कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं को बिना ब्याज मिलेगा ऋण, मेरठ पुलिस लाइन स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी पहल

अगला लेख