Hanuman Chalisa

8 माह बाद 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 45,000 के करीब

Webdunia
गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (10:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,158 नए मामले सामने आए, जो बीते लगभग 8 महीने में देश में दर्ज सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 पर पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.42 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है। देश में अभी 44,998 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है। अभी तक कुल 4,42,10,127 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,24,653 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
महाराष्ट्र, महाराष्‍ट्र में बुरा हाल : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर डरा रही है। राज्‍य में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1115 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 9 मरीजों की मौत हो गई। वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस संक्रमण के 1,149 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 23.8 फीसदी रही। 
 
यूपी में मास्क जरूरी : कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। राज्य में सभी जिलों में कोविड डेस्क को एक्टिव करने के साथ ही अब घरों से निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी है। राज्य में कोरोना के कुल 1,791 एक्टिव केसेस हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद में ट्रैफिक समस्या से मुक्ति की नई योजना, 2027 तक 2200 करोड़ की लागत से तैयार होगा आउटर रिंग रोड

जबलपुर रॉयल लायंस ने लगातार तीन जीत के साथ MPL T20I सीजन 3 में बनाई अपनी मजबूत पकड़

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, इसी माह संभालेंगे सेना की कमान

अखिलेश की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से CM योगी नाराज, 4 के खिलाफ FIR

अगला लेख