Hanuman Chalisa
✕

कोविड-19 की मार, 92 प्रतिशत कर्मचारियों को ‘आंशिक’ वेतन ही देगी Spicejet

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (22:49 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते स्पाइसजेट अपने करीब 92 प्रतिशत कर्मचारियों को अप्रैल महीने में आंशिक वेतन का ही भुगतान कर सकेगी। बजट एयरलाइन ने गुरुवार को बयान में कहा कि कंपनी पिछले एक महीने से अधिक से उड़ानों का परिचालन नहीं कर पा रही है। ऐसे में उसकी आमदनी का प्राथमिक स्रोत सूख रहा है।
 
एयरलाइन ने कहा कि वह कर्मचारियों को अप्रैल माह का आंशिक वेतन ही देगी। हालांकि, किसी कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।
 
स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि पूर्ण बंद की स्थिति में कर्मचारियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक उचित उपाय किया गया जिसमें कंपनी ने इसकी रूपरेखा तय की है। इसके तहत कर्मचारियों के काम के घंटों के हिसाब से उन्हें भुगतान किया जाएगा। इसके लिए एक निश्चित सीमा तय की गई है। एयरलाइन ने बुधवार को अपने पायलटों से कहा था कि उन्हें अप्रैल और मई का वेतन नहीं दिया जाएगा। वहीं कार्गो उड़ानों का परिचालन करने वाले पायलटों को उड़ान के घंटों के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
 
स्पाइसजेट ने मार्च में अपने वरिष्ठ और मध्यम स्तर के कर्मचारियों के वेतन में 10 से 30 प्रतिशत की कटौती की थी। कोविड-19 की वजह से भारत में 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है। इस दौरान सभी वाणिज्यिक उड़ानें बंद हैं। हालांकि, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कार्गो उड़ानों, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य जरूरतों से संबंधित उड़ानों तथा विशेष उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी है।
 
लॉकडाउन की वजह से देश का विमानन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की कटौती की है। गोएयर ने अपने अधिकांश कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भेज दिया है।
 
एयरएशिया ने अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती की है। विस्तार ने अप्रैल में अपने वरिष्ठ कर्मचारियों को 6 दिन के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेजा है।
 
 हालांकि, इंडिगो ने पिछले सप्ताह अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती की घोषणा को वापस लेने का फैसला किया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख