dharma sangrah

Corona virus: 70 देशों में फैला कोरोना वायरस का प्रकोप, 92533 लोग चपेट में, 3173 की मौत

Webdunia
बुधवार, 4 मार्च 2020 (08:40 IST)
नई दिल्ली। चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 70 देशों में अब तक 3,173 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 92,533 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
 
70 देशों में फैला : कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और यह वायरस यूरोप के कई देशों समेत 70 देशों में फैल चुका है। पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक लगभग 50 हजार लोगों को इससे मुक्ति दिलाई गई है।
ALSO READ: Corona Virus live Updates : 50 हजार लोगों को मिली संक्रमण से मुक्ति, टीके की खोज भी तेज
भारत में हुई 5 मामलों की पुष्टि : भारत में सोमवार को 2 और कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि होने के साथ ही अब तक 'कोविड-19' (नए कोरोना वायरस) के 5 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में 1 मरीज में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह पिछले दिनों इटली होकर आया था।
 
एक दूसरे मामले में तेलंगाना में 1 मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है, जो दुबई की यात्रा से लौटा था। दोनों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। इससे पहले 3 मामले केरल में पाए गए थे।
ALSO READ: Corona Virus : एक्शन में पीएम मोदी, लोगों से की यह अपील
वृद्ध अधिक संक्रमित : डब्ल्यूएचओ एवं चीन की ओर से संयुक्त रूप से तैयार की गई एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस से वृद्ध लोगों की अपेक्षा युवा पीढ़ी के लोग कम संख्या में संक्रमित हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार केवल 2.4 प्रतिशत मामलों से 18 वर्ष या उससे कम आयु के लोग संक्रमित थे।
 
यूएनओ की मदद की पेशकश : घातक कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने संक्रमण को रोकने के लिए 1 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले कमजोर देशों में किया जाएगा।
ALSO READ: Corona virus ने अमेरिका में भी पसारे पैर, अब तक 6 लोगों की मौत
वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में 2,981, दक्षिण कोरिया में 31, ईरान में 77, इटली में 52, जापान में 6, फ्रांस में 4, स्पेन में 1 और अमेरिका में 6 लोगों की मौत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

US-Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामान पर ठोका 50% टैरिफ, कनाडा ने भी किया टैरिफ वार

उत्तराखंड का छोटा अमरनाथ! प्राकृतिक बर्फ से बनता है यहां शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ती है भारी भीड़

त्योहारों से पहले कड़वी हुई चीनी! खरगे बोले- 9 साल के निचले स्तर पर स्टॉक, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

iPhone नहीं दिलाया तो पहाड़ पर चढ़ा बेटा, बचाने में गई माता-पिता की भी जान; रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना

UP-Japan Investment Meet 2026: यूपी और जापान के यामानाशी में पर्यटन सहयोग, सारनाथ-फुजिसान से मजबूत होंगे रिश्ते

अगला लेख