Hanuman Chalisa

महाराष्‍ट्र में डरा रहा है कोरोना, 1 दिन में 172 नए मामले

Webdunia
रविवार, 31 दिसंबर 2023 (08:40 IST)
Maharashtra Corona cases : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ती रफ्तार फिर डराने लगी है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस के 172 नए मामलों की पुष्टि हुई। हालांकि किसी भी मरीज़ की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई।
 
राज्य में 24 से 30 दिसंबर के सप्ताह में 620 मामले मिले जबकि 17 से 24 दिसंबर के बीच केवल 103 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले 3 से 6 दिसंबर और 10 से 16 दिसंबर के बीच 19-19 मामले सामने आए थे।
 
महाराष्ट्र में शनिवार तक ओमीक्रॉन के उपस्वरूप जेएन.1 के 10 मामले हैं। ये मामले ठाणे, पुणे और अकोला शहरों तथा पुणे एवं सिंधुदुर्ग जिलों से थे।
 
उल्लेखनीय है कि देश में शनिवार को कोरोना वायरस के कुल 743 नए मामले सामने आए वहीं 7 मरीजों की मौत हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,997 है। वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग 4 वर्षों में देशभर में कोरोनावायरस से लगभग साढ़े 4 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में अमोनिया गैस हुई लीक, 7 महिलाओं की मौत, 50 से ज्‍यादा हुए बेहोश

US-ईरान शांति समझौता खटाई में, सीजफायर उल्लंघन के आरोप, Hormuz को लेकर क्या है नया अपडेट

international yoga day : जबलपुर में राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल पटेल और CM यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन मेडिसिन’: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली और एक्सपायर्ड दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

अगला लेख