Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भाषा
रविवार, 29 मार्च 2020 (18:36 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
 
सरकारी महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन ज्योति बिंदल ने रविवार को बताया कि शहर के रानीपुरा क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय पुरुष ने कल शनिवार को एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा।
 
उन्होंने बताया कि मरीज कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती हुआ था। हालांकि इस संक्रमण को लेकर उसकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
 
बिंदल ने कहा कि जब तक यह जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मरीज की मौत को कोरोनो वायरस संक्रमण से जोड़ना उचित नहीं होगा।
 
उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। इस मरीज के संपर्क में आए सभी लोगों को अस्पताल के अलग वार्ड में सावधानी के तौर पर भर्ती कर लिया गया है।
 
मध्यप्रदेश में इंदौर कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक इंदौर के 20 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

अगला लेख