Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना के 2,380 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 27,212

Webdunia
रविवार, 7 मई 2023 (11:15 IST)
Corona Virus India Update : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आए। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 30,041 से घटकर 27,212 रह गई। कोविड-19 से 15 और मरीजों की मौत। देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,69,630 हो गई है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना अब तक 4 करोड़ 49 लाख 69 हजार 630 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से  4 करोड़ 44 लाख 10 हजार 738 लोग स्वस्थ हुए, संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 5 लाख 31 हजार 659 हुई।
 
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है, जबकि संक्रमितों के कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी दर्ज की गई
जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,79,296 खुराक लगाई जा चुकी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि WHO ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 अब वैश्विक आपातकाल के योग्य नहीं है, जो विनाशकारी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रतीकात्मक अंत को चिह्नित करता है। इस महामारी की वजह से भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन लगाया गया था। कोरोना की वजह से दुनिया में अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि WHO ने साफ कहा है कि कोविड-19 के अब वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं होने की घोषणा करने का यह मतलब नहीं है कि वैश्विक स्वास्थ्य खतरे के रूप में महामारी खत्म हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख