dharma sangrah
✕

भारत में कोरोना के 573 नए मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 4500 पार

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (15:15 IST)
Corona Cases in India : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,565 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी थी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे के अद्यतन आंकडों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।
 
पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक तक पहुंच गई थी, लेकिन ठंड और वायरस के नए स्वरूप के कारण मामलों में तेजी आई है।
 
वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।
 
मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान, कांग्रेस का दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

अगला लेख