Dharma Sangrah

CoronaVirus India Update: कोरोना से 52 लाख से ज्यादा संक्रमित, 84,372 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (14:13 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 52 लाख के पार हो गई जबकि इस महामारी से अब तक 41,12,552 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 1,132 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 84 हजार के पार पहुंच गई।
 
पिछले 24 घंटे के दौरान 96,424 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 52,14,678 पहुंच गई है। इस दौरान 87,472 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 41,12,552 हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 10,17,754 हो गई है।
 
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से चिंतित केंद्र सरकार ने राज्यों से इस पर नियंत्रण के लिए टेस्ट की संख्या बढ़ाने जैसे कदम उठाने के लिए कहा है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 10,17,754 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 19.52 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 से 20 लाख के पार पहुंचे थे। इसके बाद 16 दिन में में 20 से 30 लाख और 13 दिन में 30 से 40 लाख के आंकड़े को पार किया था। वहीं, 40 लाख से 50 लाख की संख्या को पार करने में केवल 11 दिन लगे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में 18 सितम्बर तक कोविड-19 के कुल 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से 10,06,615 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख