Hanuman Chalisa

इंदौर में शनिवार को 75 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा 3000 के पार

Webdunia
रविवार, 24 मई 2020 (06:39 IST)
इंदौर। शहर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच शनिवार को पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा  3000 पार कर गया। 75 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3008 हो चुकी है। 3 मरीजों की मौत होने की पुष्टि के बाद मृतकों की संख्या 114 पर पहुंच चुकी है।
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 913 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। अभी तक कुल 29064 सेंपल जांच की रिपोर्ट आ चुकी है।
 
31 के बाद नहीं खुलेगा पूरा शहर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि  31 मई के बाद शहर को धीरे-धीरे खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मई के बाद 15 से 20 दिन स्थिति को समझने में, इसलिए पूरा शहर एकसाथ नहीं खोला जाएगा।
 
कलेक्टर ने निजी क्लीनिक खोलने की अनुमति के साथ ही शहर में खुलने वाले 19 फीवर क्लिनिकों की सूची भी जारी कर दी है। इन फीवर क्लीनिक में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों का जांच की जाएगी।

कंटेनमेंट एरिया में किसी निजी क्लीनिक को खोलने की अनुमति नही दी गई है। कलेक्टर सिंह ने कहा कि पंतजलि की दवाओं की कोरोना मरीजों पर ‘क्लीनिकल ट्रायल’ को मंजूरी नहीं दी गई है। यह सिर्फ अफवाह है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

संसद में राहुल गांधी के भाषण की खास बातें...

TCS में HR मैनेजर निदा खान ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन में एक्सपर्ट, वकील ने कोर्ट से कहा- प्रेग्नेंट है, मांगी जमानत

Vivo Y05 : सबसे सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Extended RAM के साथ

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में 'VVIP' हलचल, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अपनी मातृभूमि आकर करेंगे मतदान

राहुल गांधी ने संसद में सुनाई कहानी, भाषण पर मचा बवाल, स्पीकर ने कार्यवाही से हटाया बयान

अगला लेख