Dharma Sangrah

महंगा पड़ेगा कोरोना वायरस से संबंधित अफवाह को लाइक करना, फेसबुक देगा चेतावनी

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (07:53 IST)
न्यूयॉर्क। क्या आपने कोविड-19 को लेकर ऐसी किसी फेसबुक पोस्ट को पसंद किया या उसपर टिप्पणी की है, जो अफवाह साबित हुई हो? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
 
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने गुरुवार को कहा कि अब उसके उपयोगकर्ताओं को यह पता चल जाएगा कि कोविड-19 से संबंधित जिस गलत और हानिकारक सूचना वाली पोस्ट को उन्होंने पसंद किया, प्रतिक्रिया दी या फिर उसपर टिप्पणी की, उसे हटा दिया गया है।
 
फेसबुक ने साथ ही यह भी कहा कि इसके जरिये उन यूजर्स को आगाह किया जाएगा जो डबल्यूएचओ द्वारा झूठी करार दी जा चुकी वायरस से संबंधित सूचना से जुड़े हुए हैं। आने वाले हफ्तों में लोगों को ये चेतावनी संदेश दिखाई देने शुरू हो जाएंगे।
 
फेसबुक का नया फीचर : कंपनी ने कहा कि वह कोविड-19 को लेकर सूचना से संबंधित अपने न्यूज फीड पर एक नया 'गेट द फैक्ट्स' फीचर भी शुरू करने जा रही है, जिसमें कोरोना वायरस से संबंधित जांचे-परखे तथ्यों पर आधारित लेख शामिल होंगे।
 
फेसबुक का नया फीचर : फेसबुक समेत सिलिकॉन वैली की कई लोकप्रिय ऑनलाइन कंपनियों ने कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक तथा खतरनाक सूचनाओं की लहर को रोकने लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। कंपनी ने कोरोना वायरस के उपचार या इलाज से जुड़े विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 
नया एल्गोरिद्म : कंपनी नया एल्गोरिद्म भी इस्तेमाल कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों, राज्य या स्थानीय स्वास्थ्य विभागों द्वारा वायरस के संबंध में दिए गए तथ्यों को अपने उपयोगकर्ताओं के सामने रखने का प्रयास भी कर रही है। हालांकि इन सबके बावजूद सभी गलत सूचनाओं को तुरंत फैलने से नहीं रोक जा सका है।
 
वायरस की उत्पत्ति के बारे में षड्यंत्रकारी कहानियां और इसे रोकने के लिए टीका विकसित किए जाने की खबरें अब भी रोजाना सामने आ रही हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: गोल्ड टूटा सिल्वर सस्ता, देखें आज के शहरवार रेट

बलूचिस्तान में 3 दिन की खूनी जंग: नुश्की में घर-घर घुसे विद्रोही, पाक सेना ने ड्रोन-हेलीकॉप्टर से बरसाए गोले

LIVE: राष्‍ट्रपति का अभिभाषण लोकसभा में ध्वनिम‍त से पास, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

द वॉशिंगटन पोस्ट में ऐतिहासिक छंटनी, शशि थरूर के बेटे ईशान की भी गई नौकरी

उत्तर भारत में पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कोहरा और कड़ाके की ठंड

अगला लेख