Hanuman Chalisa

सहारनपुर में 10, बस्ती में 4, बुलंदशहर 2 Corona संक्रमित मिले

Webdunia
सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (12:21 IST)
बुलंदशहर/सहारनपुर/बस्ती। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर, सहारनपुर और बस्ती में क्रमश: कोरोना (Corona) संक्रमण के 13, 10 और 4 मामले सामने आए हैं। सहारनपुर में जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उनमें 5 जमाती हैं।
 
बुलंदशहर में मृतक चिकित्सक की पत्नी तथा बेटे का भी सेंपल टेस्ट पॉजिटिव मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि गत 11 अप्रैल की सुबह कस्बा शिकारपुर क्षेत्र के चिकित्सक की सफदरजंग अस्पताल में मृत्यु हो जाने के बाद उनकी पत्नी व बेटे का भी सेंपल सफदरजंग अस्पताल के प्रबंधन द्वारा कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि चिकित्सक की पत्नी और बेटे का भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो चुकी है। 
 
सहारनपुर में 10 पॉजिटिव : सहारनपुर में कोरोना वायरस संक्रमित 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से 
इस रोग के मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने सोमवार को यहां बताया कि सुबह मिली रिपोर्ट में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 5 जमाती पश्चिम बंगाल के हैं। दो सहारनपुर से हैं। तीन अन्य हैं। 
 
बस्ती में मिले 4 और मरीज : बस्ती जिले में कोरोना से संक्रमित 4 और मरीज मिलने के बाद जिले में कोविड-19 से पीड़ित लोगों की तादाद 13 हो गई है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सोमवार को बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 155 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 151 नमूने नेगेटिव और 4 पॉजिटिव पाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए चारों व्यक्ति मोहल्ला तूर कहिया नगर पालिका क्षेत्र के निवासी हैं, जहां के निवासी एक व्यक्ति की पिछले दिनों इलाज के दौरान बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख