Hanuman Chalisa

आखि‍र कहां पैदा हुआ कोराना वायरस, पता लगाने डब्‍लूएचओ टीम जाएगी चीन

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (18:30 IST)
दुनियाभर में 1 करोड़ 24 लाख से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाने वाले कोरोना वायरस संक्रमण कहां से पैदा हुआ इसे लेकर पूरी दुनि‍या के मन में सवाल है। अब तक बहुत मोटे तौर पर यह कहा जाता रहा है कि चीन के वुहान से इस वायरस की शुरुआत हुई, हालांकि कई बार खुद चीन ने इस बात से इनकार भी कि‍या है। लेकिन अब डब्‍लूएचओ की टीम यह पता लगाने के लिए चीन जाएगी कि आखिर वायरस की शुरुआत कहां से हुई।

वायरस के बारे में पता लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहली टीम चीन रवाना हो गई है। इस टीम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के दो एक्सपर्ट शामिल हैं जो चीन के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर जांच की रूपरेखा तय करेंगे। WHO ने अभी तय यह नहीं बताया है कि इस टीम में और कौन-कौन शामिल होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मारगैरेट हैरिस ने मीडिया को कहा कि कोरोना वायरस के उत्पत्ति की जांच के लिए पशु-विज्ञान और महामारी विज्ञान के दो विशेषज्ञ चीन रवाना हुए हैं। ये दोनों चीन के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर जांच के दायरे को तय करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग की समीक्षा के लिए बनाये गए एक स्वतंत्र पैनल में WHO की कोई भूमिका नहीं होगी।

कोरोना वायरस को लेकर चीन पर पूरी दुनि‍या का दबाव है। कहा जा रहा है कि चीन ने इसी दबाव में आकर जांच टीम को आने की अनुमति दी है।

अमेरिका समेत विश्व के कई देश कोरोना वायरस महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निशाना साधते आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तो डब्लूएचओ को चीन का भोपू करार दिया था। इसी कारण अमेरिका ने इस संगठन से अपने सारे संबंध तोड़ लिए थे। बता दें कि डब्लूएचओ ने कोरोना वायरस को लेकर दुनिया को शुरू से ही बेहद कम जानकारी दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

अगला लेख