Hanuman Chalisa

WHO: क्‍या दुन‍िया से कभी नहीं जाएगा कोराना वायरस?

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (13:35 IST)
स्‍वास्‍थ्‍य एजेंस‍ियों के पास कोरोना वायरस को लेकर अब तक कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है। वायरस को लेकर रोजाना नई नई बातें सामने आ रही हैं।

अब वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने एक नया खुलासा क‍िया है। अब कहा जा रहा है क‍ि हो सकता है क‍ि कोरोना वायरस एचआईवी की तरह हमेशा दुनि‍या में रहे। यह भी हो सकता है क‍ि इसका कोई इलाज न म‍िले।

डॉक्‍टर माइकल रयान ने यह बात कही है। उन्‍होंने कहा क‍ि वायरस एंडेमिक बन सकता है। इसका मतलब है क‍ि हो सकता है कि यह वायरस हमेशा दुन‍िया में ही रहे। उन्‍होंने यह भी कहा कि दुनियाभर में लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने में भी कई साल लग सकते हैं। डब्‍लूएचओ ने यह बात तब कही है क‍ि जब कई देश इससे न‍िपटने के ल‍िए लगे हुए हैं।

यूएस के एक डॉक्‍टर एंथोनी ने मीड‍िया में कहा है क‍ि अगर कोरोना के रहते हुए भी देश अर्थव्‍यवस्‍था ठीक करने के ल‍िए लॉकडाउन खोलते हैं तो वायरस से कई मौतें हो सकती हैं।

तब तक ऐसे बचना होगा
वायरस से बचाव के लिए डब्‍लूएचओ की तरफ ये यह भी कहा गया है क‍ि जब तक कोई दवा न आ जाए तब तक इससे बचाव करना ही इलाज है। डब्‍ल्यूएचओ ने सलाह दी है क‍ि  हाथ बार-बार धोना, मास्क लगाकर ही बहार निकलना, सोशल-डिस्टैन्सिंग का ख्याल रखना और सबसे जरूरी बात अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग करना यानी कि शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाकर भी इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।

उधर आयुष मंत्रालय और सरकार सोशल-डिस्टेन्सिंग के अलावा इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। सरकार ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कई आयुर्वेदिक और होम्योपैथी के उपाय बताए हैं। होम्योपैथी दवाई Arsenicum albu m 30 पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। हालांक‍ि इस दवाई को लेकर काफी लोगों ने ट्विटर पर सरकार की आलोचना भी की है। ऐसे में फ‍िलहाल अच्‍छा भोजन दूध आराम नींद और व्‍यायाम कर के ही अपनी इम्‍युन‍िटी बढ़ाने के बारे में सोचना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

यमुना प्राधिकरण बना हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब: ₹15,000 करोड़ के निवेश से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

राम मंदिर चंदा चोरी केस में बड़ा एक्शन: 8 आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे, ₹80 लाख कैश बरामद

मानसून ने पकड़ी रफ्तार : IMD का अलर्ट, 28 जून को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

Strait of Hormuz : ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका नेवी और एयरफोर्स ने दागीं मिसाइलें, CENTCOM ने जारी किए वीडियो

झारखंड में संवेदनशील फैसला, CM हेमंत सोरेन ने अनाथ भाई-बहन की शिक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश

अगला लेख