Hanuman Chalisa

इटली त्रासदी: जो तस्‍वीर में रो रहे हैं वो इटली के पीएम नहीं, ब्राजील के ये शख्‍स हैं

नवीन रांगियाल
‘अपने देश के लोगों को बचाने के लिए हम लोगों ने वह सब किया जो मुमकिन हो सकता था, लेकिन अब सिर्फ ईश्‍वर ही हमें बचा सकता है, हमारे पास अब कोई चारा नहीं है, अब यहां भी हमारे लोग थाली बजाकर हमारे डॉक्‍टर्स की हौसला-अफजाई कर रहे हैं’ 

यह बात इसी शनिवार को इटली के प्रधानमंत्री गुउसेपे कोंटे ने कही। उनकी इस स्‍पीच को रोती हुई तस्‍वीर के साथ वायरल कर कहा जा रहा है कि वे अपने देश में हुई त्रासदी के आगे हार मानकर रोने लगे। लेकिन सच्‍चाई कुछ और है।

दरअसल जिस तस्वीर में इटली के प्रधानमंत्री को रोते हुए बताया गया है, वो इटली के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं बल्कि ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो की (Brazil President Jair Bolsonaro) हैं। सच्‍चाई यह है कि इटली के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति कैमरे के सामने नहीं रोएं हैं।

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना वायरस से चीन के बाद इटली ही वो देश है जहां सबसे ज्‍यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं।

फिर भी यह हाल क्‍यों
डब्‍लूएचओ की ओवरऑल मेडिकल फैसिलिटी में इटली 2 नंबर पर आता है, लोंबार्डी के हेल्थ केयर सिस्टम को विश्व-स्तर का माना जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन लोंबार्डी की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतरीन मेडिकल उपकरण की कई बार तारीफ़ कर चुका है। लेकिन कोरोना ने यहां की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को पूरी तरह से ध्‍वस्‍त कर दिया है।

इटली में कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे ज्‍यादा मौतें हुईं हैं। 22 मार्च को इटली में 795 लोगों की मौत हो गई। इटली में अब तक कुल 4827 लोग वायरस की वजह से मारे जा चुके हैं। जबकि कुल संक्रमण के 53579 मामले सामने आए है। उधर स्‍पेन में भी कमोबेश मौतों का यही हाल है। 22 मार्च को पिछले 24 घंटों में यहां 324 लोगों की मौत हो चुकी है।

क्‍या भारत है तैयार
इधर भारत में भी कोरोना से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। डब्‍लूएचओ के मुताबिक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के मामले में भारत की रैंकिंग 112 नंबर है। जबकि इटली 2 नंबर पर। ऐसे में भारत की क्‍या स्‍थिति होगी, इस बारे में सोचना बेहद भयावह है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अगला लेख