Hanuman Chalisa

जानवरों को भी जल्द ही लगेगी कोरोना वैक्सीन, कुत्तों पर हुआ प्रयोग

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (14:32 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। अब तक देश में 159 करोड़ से ज्यादा कोरोना की डोज दी जा चुकी है। इस बीच पशुओं के लिए भारत की पहली कोविड-19 वैक्सीन तैयार की जा चुकी है। 23 कुत्तों पर इसका ट्रायल किया गया।
 
हरियाणा के हिसार में स्थित केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने पशुओं के लिए देश की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार की है। सेना के 23 कुत्तों पर इसका ट्रायल सफल हो चुका है। वैक्सीन लगने के 21 दिन बाद कुत्तों में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी देखी गईं।
 
अब गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग जूलॉजिकल पार्क के 15 शेरों पर ट्रायल की तैयारी है, जिसे गुजरात सरकार से अनुमति मिलने के बाद शुरू किया जाएगा।
 
संस्था के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नवीन कुमार के अनुसार, जानवरों में कुत्ता, बिल्ली, शेर, चीता, तेंदुआ, हिरण में कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। कुछ माह पहले चेन्नई स्थित चिड़ियाघर में मृत शेर में कोविड-19 वायरस की पहचान की गई थी। जांच में पता लगा कि उसकी मौत कोविड के डेल्टा वैरिएंट से हुई थी। 
 
बहरहाल ट्रायल की सफलता के बाद भारत में सभी पशुओं को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकेगी। अमेरिका और रूस में जानवरों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

LIVE: महायु्द्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक नीचे खुला

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

अगला लेख