बड़ा खुलासा, कोरोना वैक्सीन ने भारत में बचाई 42 लाख लोगों की जान

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (11:20 IST)
लंदन। ‘द लैंसेट इंफेक्शस डिज़ीज’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, भारत में कोविड-19 रोधी टीकों के कारण 42 लाख से अधिक लोगों की जानें बचीं। विश्व स्तर पर गणितीय मॉडलिंग अध्ययन में पाया गया कि वैश्विक महामारी के दौरान कोविड-19 रोधी टीकों के बनने और उनके इस्तेमाल से संक्रमण से कम से कम 2 करोड़ लोगों की जानें बचीं।
 
शोधकर्ताओं ने कहा कि टीकाकरण अभियान शुरू होने के पहले वर्ष में, करीब 1.98 करोड़ लोगों की जान टीकों से बची। यह अनुमान 185 देशों एवं क्षेत्रों में मौत के आंकड़ों पर आधारित है।
 
अध्ययन के अनुसार, अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2021 के अंत तक प्रत्येक देश की करीब 40 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण (2 या उससे अधिक खुराक देने) करने का लक्ष्य पूरा हो जाता, तो 5,99,300 और लोगों की जानें बच सकती थीं। अध्ययन 8 दिसंबर 2020 से 8 दिसंबर 2021 के बीच टीकों की मदद से बचाए गए लोगों की संख्या पर आधारित है।
 
अध्ययन के प्रमुख लेखक ब्रिटेन के ‘इंपीरियल कॉलेज लंदन’ के ओलिवर वाटसन ने कहा कि भारत की बात करें तो, इस दौरान करीब 42,10,000 लोगों की जान बचाई गई। यह हमारा एक अनुमान है, इस अनुमान के तहत संख्या 36,65,000-43,70,000 के बीच हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि भारत के लिए आंकड़े इस अनुमान पर आधारित हैं कि वैश्विक महामारी के दौरान देश में 51,60,000 (48,24,000-56,29,000) लोगों की मौतें हो सकती थी, यह संख्या अब तक दर्ज किए गए मौत के आधिकारिक आंकड़े 5,24,941 का 10 गुना है।
 
‘द इकोनॉमिस्ट’ के अनुमान के अनुसार, मई 2021 की शुरुआत तक भारत में कोविड-19 से 23 लाख लोगों की मौत हुई, जबकि आधिकारिक आंकड़े लगभग 2,00,000 थे। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में संक्रमण से 47 लाख लोगों की मौत होने का अनुमान हाल में व्यक्त किया था, हालांकि भारत सरकार ने इस आंकड़े को पूरी तरह से खारिज किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Manipur Violence: मणिपुर में स्थायी शांति को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे मनोज वर्मा

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

Land for job scam: दिल्ली हाई कोर्ट ने लालू के करीबी अमित कत्याल को दी जमानत

अगला लेख
More