Hanuman Chalisa

Corona से जंग : 1.69 करोड़ बुजुर्गों को लगा कोरोना वैक्सीन, 35 लाख से ज्यादा गंभीर मरीजों ने भी लगावाया टीका

Webdunia
रविवार, 21 मार्च 2021 (07:53 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोविड-19 टीके की 4.36 करोड़ खुराक दी गई है जिनमें से 16.12 लाख खुराक अकेले शनिवार को दी गई। टीका लगवाने वाले 1,69,58,841 लाभार्थी 60 वर्ष से ज्यादा की उम्र के हैं जबकि 35,11,074 लाभार्थी 45 साल या उससे ऊपर के वे लोग हैं जो कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में 77,63,276 स्वास्थ्य कर्मी हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई है और 48,51,260 स्वास्थकर्मी ऐसे हैं जिन्हें टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 80,49,848 कर्मियों को टीके की पहली खुराक तथा 25,41,265 कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है।
 
मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे तक प्राप्त वैकल्पिक आंकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कोविड-19 टीके की 4,36,75,564 खुराक दी जा चुकी है। इनमें से टीके की 16,12,172 खुराक शनिवार को दी गई।
 
उल्लेखनीय है कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,953 नए मामले दर्ज किए गए जो 111 दिनों में एक ही दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पर पहुंच गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

बिहार में भयावह सड़क हादसा, बस-पिकअप में भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, 25 से ज्‍यादा घायल

मेहसाणा में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, 28 साल से कार्यालय में सेवा दे रहे चपरासी को दिया टिकट

गुजरात की प्रसिद्ध गायक जोड़ी का चुनावी शंखनाद, भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरेंगी ये दो कलाकार

वाराणसी पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहीं 491 महिला आरक्षी, 20 के बाद संभालेंगी पदभार

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख