biodatamaker

कोरोना वैक्सीन का टोटा, मुंबई के 71 में से 25 केंद्रों पर नहीं दी जा सकी टीके की खुराक

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (07:33 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (CoronaVirus) से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्‍ट्र में वैक्सीन संकट गहराता जा रहा है। कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दावा किया है कि गुरुवार को टीके की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की खुराक नहीं दी जा सकी।
 
बीएमसी ने दावा किया कि टीकाकरण के लिए मंजूर 71 केंद्रों में से 25 पर टीके की खुराक नहीं दी जा सकी क्योंकि इन निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके उपलब्ध नहीं थे। बाकी केंद्रों पर टीके की खुराक दी गई लेकिन केवल एक दिन के लिए ही टीके उपलब्ध हैं तथा निगम और टीके उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
 
महानगर के टीकाकरण केंद्रों पर इन केद्रों पर हर दिन 40,000 से 50,000 लोगों को टीके की खुराकें दी जाती हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में इस वक्त 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।

ALSO READ: COVID-19 in India : महाराष्ट्र में 56,286, कर्नाटक में 6,570, तमिलनाडु में 4,276, गुजरात में 4,021, पंजाब में 3,119 नए मामले आए
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 56,286 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 32,29,547 हो गए। इसके साथ ही 376 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या 57,028 हो गई।

गुजरात को मिली 15 लाख टीकों की नई खेप : गुजरात के कुछ हिस्सों में कोविड-19 टीके की कमी की शिकायतों के बीच राज्य सरकार ने कहा कि केंद्र से टीके की 15 लाख नई खुराक प्राप्त हुई है। राज्य सरकार अगली खेप के लिए केंद्र सरकार से बातचीत कर रही है।
 
उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि जरूरत के हिसाब से इसे विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नई खेप चार दिन चलेगी। अब किसी को भी टीके की कमी के कारण वापस नहीं लौटाया जाएगा। गुजरात में प्रतिदिन औसतन 1.7 लाख लाभार्थियों को टीका दिया जा रहा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने संजोया मेजर ध्यानचंद से जुड़ी यादों को

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

अगला लेख