Hanuman Chalisa
✕

दुनिया के 92 गरीब देशों के लिए भारत बना रहा वैक्‍सीन, अमीर देशों की भी नजर!

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (17:24 IST)
भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। इसके साथ ही भारत दुनिया के कई देशों को वैक्‍सीन दे भी रहा है। इसके साथ ही कई अमीर और सक्षम देश भी भारत से वैक्‍सीन मांग रहे हैं।

द गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन अपनी कुल आबादी के करीब आधे वयस्कों को टीके का कम से कम एक डोज दे चुका है, जबकि भारत टीकाकरण की रेस में अभी काफी पीछे है। इसके बावजूद ब्रिटेन भारत से 50 लाख वैक्सीन की मांग कर रहा है।

दुनिया के कुछ अमीर देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, कनाडा जैसे देशों को करोड़ों की संख्या में वैक्सीन मिल चुकी है। भारत में सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही वैक्सीन पर इन देशों का कोई हक नहीं है। इसका निर्माण दुनिया के 92 गरीब देशों के लिए किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसके निर्यात पर रोक लगा दी गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत ने कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। साथ ही कहा कि अब तक भारत ने दुनियाभर के 80 से अधिक देशों में वैक्सीन उपलब्ध कराई है।

एक साल पहले ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनर इंस्टीट्यूट ने घोषणा की थी कि वो किसी भी वैक्सीन निर्माता को कहीं भी एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के निर्माण का अधिकार दे सकते हैं। इसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (जो कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है) ने एक करार किया और वैक्सीन निर्माण का लाइसेंस हासिल किया।

एक महीने बाद गेट्स फाउंडेशन के कहने पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मल्टीनेशनल फार्मा ग्रुप एस्ट्राजेनेका के एक समझौते पर साइन किए, जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट को भी फार्मा कंपनी के साथ नई डील साइन करनी पड़ी। नई डील के तहत सीरम इंस्टीट्यूट को GAVI वैक्सीन संधि के तहत गरीब देशों के लिए वैक्सीन निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें दुनिया के 92 गरीब देश शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

‘एंटी भारत समिट’ बन गया था हैदराबाद का कार्यक्रम! जियाकोमो के विवादित बयान पर राहुल गांधी के हंसने पर भड़की भाजपा

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

अगला लेख