Hanuman Chalisa

पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर वैक्‍सीनेशन के बारे में क्‍या कहा आईएमए ने?

Webdunia
मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (16:00 IST)
देश में कोरोना संक्रमण के रोजाना बढ़ते मामलों के मद्देनजर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाने के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

एसोसिएशन ने पत्र लिखकर पीएम मोदी से अपील की है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाए और वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाए जाए।

एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अपील की कि 18 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीनेशन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। आइएमए ने पत्र में लिखा कि महामारी की दूसरी लहर पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते रविवार को कोरोना संक्रमण के 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जो कि महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक के सभी आंकड़ों में सबसे ज्यादा संख्या है।


एसोसिएशन ने कहा कि अभी हम 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों का वैक्सीनेशन कर रहे हैं। मगर कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार के प्रभाव को देखते हुए हमारा सुझाव है कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी लाई जाए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार को दिए अपने सुझाव में कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाए ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके और उससे लड़ने के लिए लोगों में इम्युनिटी डेवलप की जा सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

भारत की समुद्री शक्ति को नई उड़ान, PM मोदी ने INS Dunagiri, Agray और Sanshodhak किए कमीशन

International Yoga Day 2026: गुजरात में योग दिवस का उत्सव, CM भूपेंद्र पटेल ने मानसा में किया सामूहिक योग

NEET Re-Exam 2026: धर्मेंद्र प्रधान बोले- बिना डर और तनाव के दें परीक्षा, 22 लाख छात्रों से क्या अपील की

CM धामी का योग दिवस संदेश, ‘युवा स्वस्थ होंगे तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार’

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

अगला लेख