suvichar

Ground Report : इंदौर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लगा पहला टीका

Webdunia
शनिवार, 16 जनवरी 2021 (13:26 IST)
इंदौर। शनिवार को पूरे देश में कोरोनावायरस टीकाकरण (Coronavirus Vaccination) की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि पहले दौर में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ही टीका लगाया जा रहा है, लेकिन वैक्सीन आने की खुशी सभी चेहरों पर आसानी से पढ़ी जा सकती है। इंदौर में पहला टीका आशा पवार नामक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लगाया गया है।
 
मीडिया की मौजूदगी में टीका लगवाने वाली आशा पवार ने बताया कि टीके के प्रभावों को लेकर उनके मन में कोई डर नहीं है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह टीका महामारी से लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। टीका लगवाने के बाद पवार (55) ने अंगुलियों से 'विक्टरी साइन' बनाते हुए प्रसन्ना व्यक्त की। 
 
पवार ने बताया कि इंदौर में महामारी के प्रकोप की शुरुआत के वक्त डर का माहौल था, लेकिन अब टीका लगवाने के बाद मेरे मन में कोई डर नहीं है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि यह टीका कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों की रक्षा करते हुए उनकी जान बचाने में मददगार साबित होगा। पवार जिला चिकित्सालय में आया के रूप में पदस्थ हैं। 
 
पवार को शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस दौरान प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद थे। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु चंद्र एवं अन्य अधिकारी भी एमवाय पहुंचे। टीकाकरण केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया था।

दूसरी ओर, अरबिंदो अस्पताल में सबसे पहला टीका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीमा डागर को लगा। पांच टीकाकरण केंद्रों पर सुबह 9 बजे से टीका लगने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले टोकन बांटे गए। रोजाना 100-100 स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाया जाएगा। हफ्ते में चार दिन टीकाकरण होगा।
 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 15 जनवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 56 हजार 969 मरीज मिले हैं। इनमें से 917 मरीजों की मौत हो चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख