dharma sangrah

Amazon का लाभ 29% गिरा, कोविड-19 महामारी की वजह से बढ़ी लागत

Webdunia
शुक्रवार, 1 मई 2020 (11:47 IST)
न्यूयॉर्क। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की बिक्री साल की पहली तिमाही में बढ़ गयी। कोरोना वायरस संकट के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों के घर बैठे खरीदारी करने से उसकी बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। लेकिन लाखों लोगों को घर बैठे डिलिवरी देने से उसकी लागत बढ़ी है। इस वजह से उसका जनवरी-मार्च तिमाही का लाभ 29 प्रतिशत कम हो गया।

कंपनी की आय वाल स्ट्रीट के अनुमान से कम रही। इसलिए गुरुवार को कंपनी के शेयर में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.54 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3.56 अरब डॉलर था।

हालांकि कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने कहा कि कंपनी अभी और अधिक खर्च करेगी।

बेजोस ने कहा कि कंपनी के दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में करीब चार अरब डॉलर या उससे थोड़ा अधिक का व्यय करने की उम्मीद है। यह राशि कर्मचारियों के ओवरटाइम (काम के घंटों से अतिरिक्त काम) के भुगतान, मास्क एवं अन्य सुरक्षा बंदोबस्त करने, अमेजन के गोदामों को कीटाणुमुक्त (सैनेटाइज) करने पर खर्च की जाएगी।

कंपनी ने कहा कि अन्य पारंपरिक खुदरा कंपनियों के मुकाबले उसकी वित्तीय हालत बेहतर है। मैकीज, कोहल्स और गैप ने अपने स्टोर अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं और इससे उनकी बिक्री को बहुत नुकसान हो रहा है। उन्होंने अपने कर्मचारियों को वेतन देना बंद कर दिया है।

अमेजन को सामान की त्वरित डिलिवरी के लिए जाना जाता है। लेकिन ऑर्डर की संख्या बढ़ने से इसमें आम तौर पर लगने वाला दो दिन का समय बढ़कर एक हफ्ता हो गया है। वहीं टॉयलेट पेपर और सैनेटाइजर जैसे कई उत्पादों का स्टॉक खत्म हो गया है।

कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी ब्रायन ओलासावस्की ने कहा कि अभी वह नहीं बता सकते कि डिलिवरी प्रक्रिया कब सामान्य होगी।

हालांकि कंपनी ने ऑर्डर की समय पर डिलिवरी के लिए 1,75,000 लोगों को नौकरी पर रखा है। साथ ही उन्हें हर घंटे के लिए 2 डॉलर का अतिरिक्त भुगतान भी कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख