Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया में Corona का खौफ, भारत से लौटने वालों को हो सकती है 5 साल की सजा

Webdunia
शनिवार, 1 मई 2021 (15:46 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में कोरोनावायरस संक्रमण मामले के बीच भारत से लौटने वालों लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसमें 5 साल की सजा के साथ ही आर्थिक दंड का प्रावधान भी किया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया भारत से आने वाली सीधी उड़ानों पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है। हाल ही में दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कतर होते हुए अपने वतन लौटे थे। उन्होंने पहले भारत से कतर फिर वहां से ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी थी। सरकार इसी के मद्देनजर कड़ा कदम उठाया है। क्रिस लिन ने भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपने देश वापस ले जाने के लिए चार्टर प्लेन की मांग की है।
 
माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने इस संबंध में नए नियम बनाए हैं, जो एक मई से अमल में आ सकते हैं। पिछले 14 दिनों में भारत की यात्रा करने वालों पर सख्ती रहेगी। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने बताया कि नियंत्रण को कड़ा किया जा रहा है। जो भी नियमों को तोड़ने की कोशिश करेगा उसे 5 साल की जेल हो सकती है या 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। या फिर जुर्माना या अर्थदंड दोनों ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

अगला लेख