dharma sangrah
✕

क्‍या है ‘रेस्टलेस एनल सिंड्रोम’, दुनिया का पहला मामला जिससे जूझ रहा जापानी नागरिक?

Webdunia
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (12:30 IST)
कोरोना के बाद लोगों में कई तरह के साइड इफैक्‍ट नजर आ रहे हैं, लेकिन जापान में एक ऐसा मामला भी सामने आया है, जिसमें मरीज न बैठ पा रहा है, न आराम कर पा रहा है और न ही ठीक-से चल फिर पा रहा है। जापान के इस 77 साल के बुजुर्ग में कोरोना का संक्रमण होने के बाद 'रेस्टलेस एनल सिंड्रोम' के बारे में पता चला है।

कोराना के बाद 'रेस्टलेस एनल सिंड्रोम' का यह दुनिया का यह पहला मामला है। इस सिंड्रोम के कारण मरीज का आराम करना मुश्किल हो गया है। चलने-फिरने और आराम करने पर मरीज की स्थिति और बिगड़ रही है।

इस स्थिति में मरीज के पैर में एक अलग तरह की सनसनी या झनझनाहट होती है। इसके कारण उसे बार-बार पैर हिलाने की इच्छा होती है। इसी वजह से वो आराम नहीं कर पाता। इसलिए एक जगह बैठने या आराम करने पर हालत और बिगड़ती है।

विशेषज्ञों के मुताबि‍क अभी इसकी वजह पता नहीं चल सकी है। ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया, यह कुछ परिवारों में जैनेटिक हो सकता है, लेकिन जापानी बुजुर्ग वाला मामला पहली तरह का है। इसमें दवाओं और एक्सरसाइज बताकर इसका इलाज किया जाता है।

रेस्टलेस लेग सिंड्रोम फाउंडेशन के मुताबि‍क अमेरिका में 7 से 8 फीसदी आबादी इसी बीमारी से जूझ रही है। ऐसा क्‍यों हो रहा है यह कहना मुश्‍किल है। मेडिकल इतिहास में भी इस बीमारी का जिक्र नहीं के बराबर है। जापानी मरीज को जो परेशानी हुई वो इसी रेस्टलेस लेग सिंड्रोम का ही एक रूप है। इसमें पैरों की बजाए एनस यानी गुदाद्वार में भी दिक्‍कत हो सकती है। मरीज के गुदा में सेनसेशन होने के कारण उसके लिए बैठना और चलना मुश्किल हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख