Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, 2956 नए मामले

Webdunia
बुधवार, 15 जून 2022 (00:03 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,956 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,15,418 हो गई जबकि 4 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,875 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।
 
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 2,165 रोगी ठीक हुए जिसके बाद संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,49,276 हो गई है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.90 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत बनी हुई है।
 
महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18,267 हो गई है। राज्य में अब तक 8,13,83,115 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जिनमें से 36,911 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोनावायरस के बीए.5 स्वरूप के 2 और मामले दर्ज किए गए। दोनों ही मरीज ठाणे शहर में सामने आए। दोनों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Air India Flight : फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट के डोप टेस्ट पर एयर इंडिया ने कहा- रिपोर्ट नहीं मिली, टिप्पणी की स्थिति में नहीं

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

अगला लेख