Festival Posters

ऑस्ट्रिया में कोरोना का बढ़ता कहर, 3 गुना तक बढ़े मामले, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन शुरू

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (18:37 IST)
विएना। ऑस्ट्रिया में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं जिससे वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर भार पड़ रहा है। हाल के महीनों में यहां संक्रमण के कारण मौत के दैनिक मामले 3 गुना बढ़ गए हैं। कुछ अस्पतालों ने चेतावनी दी है कि उनके यहां गहन देखभाल इकाइयां (आईसीयू) भरने की कगार पर हैं।
 
यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा। इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और 'डे-केयर सेंट' खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है। चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि अगले वर्ष 1 फरवरी से यहां लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जा सकता है। सरकार ने कहा है कि जो लोग पाबंदियों का पालन नहीं करेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
 
ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। इससे 1 दिन पहले रविवार को मध्य विएना के बाजारों में क्रिसमस की खरीदारी करने और लॉकडाउन से पहले घूमने-फिरने का आनंद उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख