Hanuman Chalisa

कोरोना संक्रमण को लेकर लखनऊ में सख्ती, बिना मास्क होगा चालान, नहीं मिलेगी दवा

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (07:47 IST)
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अगर आप बिना मास्क के घर से निकले तो आपको दिक्कत हो सकती है। बगैर मास्क घर से निकलने वालों पर लखनऊ जिला प्रशासन की नजर होगी। अगर बिना मास्क लगाएं पकड़े जाते हैं तो जिला प्रशासन जुर्माना लगाने की तैयारी भी कर रहा है।
 
रेलवे ने भी लखनऊ के चारबाग स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर बगैर मास्क के दिखने वालों से रेलवे प्रशासन 100 रुपए जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए हैं। इन सब के बीच लखनऊ जिला प्रशासन को कैमिस्ट एसोसिएशन का भी साथ मिल गया है और बिना मास्क मेडिकल स्टोर पर दवाई नहीं देने का फैसला लेते हुए समस्त मेडिकल स्टोरों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
 
बताते चलें कि एक बार फिर कोरोना ने आम लोगों के बीच दस्तक देना शुरू कर दिया है जिसको लेकर लखनऊ जिला प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है और सभी की सुरक्षा को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन सख्‍ती से कराए जाने की तैयारी कर ली गई है।

इसके लिए बाजारों में टहल रहे लोगों पर भी नजर रखी जाएगी और अगर बिना मास्क के अगर आप बाजार में घूमते हुए पाए गए तो आपका चालान करते हुए जुर्माने की राशि वसूली जाएगी। अगर आप गाड़ी से जा रहे हैं तो भी मास्क लगाना अनिवार्य है।
 
वही लखनऊ के रेलवे अधिकारियों की माने तो अगर आप लखनऊ के स्टेशनों पर जा रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं वरना रेलवे प्रशासन ने लखनऊ चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर बगैर मास्क के यात्रियों पर नजर रहेगी और 100 रुपए जुर्माना लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
 
इस निर्णय की मुख्य वजह दिल्ली, महाराष्ट्र,पंजाब व दक्षिण के राज्यों में तेजी से फैलते कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर यह फैसला लिया गया। यहां से बड़ी संख्या में लोग रोजाना ट्रेनों में लखनऊ पहुंच रहे हैं। चारबाग स्टेशन पर 72 मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसी तरह लखनऊ जंक्शन पर 15 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही है।
 
इनमें लखनऊ मेल, पुष्पक, शताब्दी एक्सप्रेस, तेजस जैसी प्रमुख ट्रेनें हैं। इसमें आने वाले यात्रियों को मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना किया जा रहा है। वही कैमिस्ट ऐसोसियेशन ने निर्णय लिया कि बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति के साथ कारोबार नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था फुटकर तथा थोक दोनों बाजारों पर लागू होगी। वहीं, बाजारों में समय-समय पर सैनिटाइजेशन भी किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Reliance Industries बनाएगी 2 लाख ग्रीन जॉब्स, अनंत अंबानी का ऐलान, रिलायंस की कमाई में दिखेगा न्यू एनर्जी बिजनेस का असर

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

कर्नाटक में NDA को बड़ा झटका! भाजपा-JDS में हुई भारी 'क्रॉस वोटिंग', डीके शिवकुमार के चक्रव्यूह में फंसी BJP

अगला लेख