sundarkand

मुंबई में कोरोना के रिकॉर्ड 1,922 मामले, BMC का वर्क फ्रॉम होम का निर्देश

Webdunia
बुधवार, 17 मार्च 2021 (11:37 IST)
मुंबई। मुंबई में बढ़ते कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus) के चलते बीएमसी (BMC) ने सभी शिक्षकों, स्कूल स्टॉफ को घर से काम करने का निर्देश जारी किया है। बता दें कि मुंबई कोरोनावायरस की दूसरी लहर की गिरफ्त में है। बीएमसी के निर्देशों के मुताबिक 17 मार्च से 12वीं क्लास तक सभी बोर्ड के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है। पहले शैक्षणिक कर्मचारियों को स्कूल आने की अनुमति थी, शिक्षकों को स्कूल परिसर के ऑनलाइन क्लास लेने की इजाजत थी। सर्कुलर में कहा गया है कि अब ई-लर्निंग के जरिए घर से पढ़ाई होगी।

ALSO READ: खौफनाक, मुंबई में मजाक बनी कोरोना गाइडलाइंस, बाजारों में उमड़ी भीड़
मुंबई में कोरोना के रिकॉर्ड मामले : गौरतलब है कि मुंबई में प्रतिदिन आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या 2 हजार के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को मुंबई में कोरोनावायरस के 1,922 मामले सामने आए, जबकि 1 दिन पहले शहर में संक्रमण के मामले 1,712 थे। मुंबई में कोरोना के 1 दिन में 1,922 मामले 1 साल के भीतर 24 घंटे का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। बीएमसी की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक शहर में ऐसी 246 बिल्डिंगों को सील किया गया है, जहां 5 से ज्यादा मामले हैं। इसके साथ बीएमसी ने 34 इलाकों को कंटेनमेंट जोन के रूप में चिन्हित किया है। 14 मार्च को मुंबई में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,963 केस सामने आए थे और ये 1 साल के भीतर 1 दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा था।
 
ALSO READ: महाराष्ट्र के 15 जिलों में Corona का कहर, 10 दिनों में तेजी से बढ़ा संक्रमण
शादी और अंतिम संस्कार में सिर्फ 50 लोग : बीएमसी ने अपनी गाइडलाइंस में कहा कि सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स के साथ होटल अपनी 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे। राज्य में कोई भी सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक गतिविधि नहीं होगी। नियमों के मुताबिक शादी और अंतिम संस्कार में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कार्यालय 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे, लेकिन सलाह है कि वर्क फ्रॉम होम करें।
 
महाराष्ट्र में अचानक से कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की जांच करने पहुंची केंद्र की टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में ट्रैकिंग और ट्रेसिंग में खासी लापरवाही बरती गई है। रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। भूषण ने अपने पत्र में राज्य सरकार से 'सबसे बुरी स्थिति के लिए तैयारी' करने को कहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : 184 संदिग्ध मामले, 22 बच्चों की मौत से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में दहशत

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

दतिया उपचुनाव के बाद कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, 40 से अधिक विभाग और प्रकोष्ठ भंग

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

अगला लेख