ramcharitmanas

Corona India Update: कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, 4,518 नए मामले, 25 हजार से अधिक मरीज उपचाराधीन

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2022 (10:28 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के 4,518 नए मामले सामने आने से देश में कोरोनावायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,81,335 हो गई, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25,782 पर पहुंच गई, जो कुल मामलों का 0.06 प्रतिशत है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण से 9 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,24,701 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,730 की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.73 प्रतिशत है।
 
अद्यतन आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 1.62 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.91 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,26,30,852 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 194.12 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख